लाइव न्यूज़ :

तो इस वजह से व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी को किया ट्विटर पर अनफॉलो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2020 18:37 IST

Open in App
जिस वक्त दुनिया कोरोना से लड़ाई लड़ रही है एक लड़ाई ट्विटर पर फॉलो-अनफॉलो करने पर भी छिड़ी हुई है. भारत ने कोरोना से जंग में अमेरिका को दवा भेजी और उसके वहाइट हाउस ने हमारे नेताओं को ही अनफॉलो क्यों कर दिया. इस बात पर विवाद बढ़ा तो व्हाइट हाउस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद और पीएम को ट्विटर पर अनफॉलो परने पर छिड़ी जंग में व्हाइट हाउस की सफाई आ गयी. व्हाइट हाउस का कहना है कि उसका टि्वटर हैंडल आम तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान कुछ समय के लिए ही मेजबान देशों के अधिकारियों के ट्विटर अकाउंट को ‘फॉलो’’ करता है. इसका मकसद ये होता है कि यात्रा के समर्थन में उनके मैसेज को रीट्वीट किया जा सकें. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी के आखिरी हफ्ते में भारत के दौरे पर थे. ट्रंप के इस दौरे के समय व्हाइट हाउस के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , प्रधानमंत्री कार्यालय, अमेरिका में भारतीय दूतावास, भारत में अमेरिकी दूतावास और भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर के अकाउंट को ‘फॉलो’ करना शुरू किया था.  
टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रानरेंद्र मोदीट्विटरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र