googleNewsNext

मुकेश अंबानी अपनी संपत्ति से इतने दिनों तक चला सकते हैं देश

By कोमल बड़ोदेकर | Published: February 15, 2018 12:43 PM2018-02-15T12:43:20+5:302018-02-15T12:44:27+5:30

किसी देश के सबसे अमीर लोग अगर अपनी संपत्ति से अपने ही देश की सरकार चलाना चाहें तो वे कितने दिनों त�..

किसी देश के सबसे अमीर लोग अगर अपनी संपत्ति से अपने ही देश की सरकार चलाना चाहें तो वे कितने दिनों तक ऐसा कर पायेंगे, इसे लेकर ब्लूमबर्ग ने एक सर्वे किया है। इस सर्वे को ‘रॉबिन हुड इंडेक्स’ नाम दिया गया है। अपनी संपत्ति से अपने ही देश की सरकार चलाने के मामले में भारत, अमेरिका और चीन जैसे देशों से कहीं आगे है। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी अपने पैसों से 20 दिनों तक देश का खर्च उठा सकते हैं। वहीं, चीन के सबसे अमीर व्यक्ति जैक मा के पास चार दिन और अमेरिका के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस के पास देश को चलाने लायक सिर्फ पांच दिन का ही पैसा है। 

यूरोपीय देश सायप्रस के सबसे अमीर व्यक्ति जॉन फ्रिडरिकसेन के पास सिर्फ 10।4 अरब डॉलर की संपत्ति है लेकिन कम जनसंख्या की वजह से साइप्रस का एक दिन का खर्च सिर्फ 2।36 करोड़ डॉलर है, ऐसे में वह अपने देश का खर्च 441 दिन तक चला सकते हैं। इसी तरह जॉर्जिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिदजिना अपने देश का खर्च 430 दिन, हांगकांग के ली का-सिंग 191 दिन, मलेशिया के रॉबर्ट कुओक 95 दिन और सिंगापुर के वी चो याव 52 दिन चला सकते हैं। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीmukesh ambani