googleNewsNext

Lunar Eclipse 2020 5 June: Chandra Grahan पर गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 5, 2020 01:05 PM2020-06-05T13:05:35+5:302020-06-05T13:05:35+5:30

साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण आज यानी 05 जून को लग रहा है। इस बार का ग्रहण 3 घंटे, 19 मिनट का होगा। भारत सहित कई देशों में चंद्र ग्रहण को गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे भ्रूण का विकास प्रभावित हो सकता है।

कुछ लोग तो ऐसा भी मानते हैं कि इससे बच्चा बदसूरत या शारीरिक रूप से विकलांग जन्म ले सकता है। ऐसा भी कहा जाता है कि ग्रहण का असर हर राशि पर पड़ता है। पर गर्भवती स्त्री और बच्चे के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव 108 दिनों तक रहता है। गर्भवती महिला को ग्रहण काल में बिना देव मूर्ति स्पर्श किए जप करना चाहिए।

ये भी बताया गया है कि गर्भवती स्त्री को ग्रहण के समय अपनी सुरक्षा करनी चाहिए। घर की दहलीज पार नहीं करनी चाहिए। यही वजह है कि इस दौरान उन्हें घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए उन्हें कई तरह की सलाह और सुझाव दिए जाते हैं।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणLunar eclipse