googleNewsNext

Lunar Eclipse 2020 5 June Updates: भारत में कहां, कब और कैसे देखा जा सकता है Chandra Grahan

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 5, 2020 10:47 AM2020-06-05T10:47:11+5:302020-06-05T10:47:11+5:30

साल 2020 में दूसरा चंद्र ग्रहण आज यानी 5 जून को लगेगा। इसे उपछाया चंद्र ग्रहण भी कहा जा रहा है। उपछाया चंद्र ग्रहण, यानि धार्मिक लिहाज से इसे ज्यादा मान्यता हासिल नहीं है। आज शुक्रवार को लगने वाला उपछाया चंद्र ग्रहण रात में 11 बजकर 11 मिनट से शुरू होगा। वहीं, रात में 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म हो जाएगा। बताते चलें कि उपछाया चंद्र ग्रहण होने के कारण सामान्य चांद और ग्रहण में अंतर कर पाना मुश्किल होगा। ग्रहण के समय चंद्रमा के आकार में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इसकी छवि कुछ मलिन हो जाएगी। यानी चांद इस दौरान मटमैला दिखाई देगा। इसे खुली आंखों से देखा जा सकेगा। 10 जनवरी को भी ऐसा ही चंद्र ग्रहण लगा था।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणLunar eclipse