लाइव न्यूज़ :

घर जाने के लिए सीमेंट मिक्सर टैंक में छुपे18 मज़दूर, महाराष्ट्र से लखनऊ के लिए निकले थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2020 18:26 IST

Open in App
  लॉकडाउन में सड़क पर जा रहे इस सीमेंट मिक्सर ट्रक को जब पुलिस ने रोका तो सबके होश उड़ गये. पहले आप भी इस ट्रक में बने एक बड़े छेद को देखिए. आप भी चौक गये होगें कि इस टैंक से सीमेंट की जगह मजदूर निकल रहे हैं. इस टैंक में एक दो नहीं बल्कि 14 मजदूर मौजूद थे. ट्रक मालिक के कर्मचारी सहित कुल18 लोग सवारी कर रहे थे. ये महाराष्ट्र से लखनऊ जा रहे थे लेकिन इंदौर में पकड़ लिए गये. ट्रक अब पुलिस स्टेशन में और गाड़ी चला रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. एहतियात के तौर पर इन मजदूरों को क्वारटाइन सेंटर में रखा गया है. आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि ये मजदूर इस सीमेंट मिक्सर ट्रक में सफर कर रहे थे. शुरूआती जांच में मजदूरों ने बताया कि वे मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र में कल-कारखाने बंद होने के चलते उनके सामने पिछले कई दिन से आजीविका का संकट था.  इसलिये वे किसी भी तरह लखनऊ पहुंचना चाहते थे. ये मजदूर सीमेंट-कांक्रीट मिक्सर में छिपकर शुक्रवार को महाराष्ट्र से निकले थे. इनम मजदूरों को उत्तरप्रदेश भेजने के लिये बस का इंतज़ाम किया जा रहा है. लॉकडाउन शुरू होने के बाद ही मजदूर बस किसी हाल में घर वापस जाना चाहते हैं. कई मजदूर साईकिल और पैदल ही दूसरे राज्यों में निकल गये. जिसकी वजह से कई लोगों को अपनी जान भी गवांनी पड़ी. इस टैंक में जहां सांस लेना मुश्किल हैं वो उसके अंदर बैठकर हज़ारों किलोमीटर का सफर करने के लिए तैयार हो गये. महाराष्ट्र सहित देश के दूसरे राज्यों में फंसे कामगारों को उनके घर पहुंचाने के लिए कई शहरों से ट्रेनें चलाई जा रही है.  
टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनप्रवासी मजदूरकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सइंदौरमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज