लाइव न्यूज़ :

मुकेश भैया-नीता भाभी, यह तो केवल ट्रेलर है, संदिग्ध कार में मिले लेटर में Mukesh Ambani को धमकी!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 26, 2021 14:40 IST

Open in App
मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन  मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार से जुड़े  मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इस कार से जांच अधिकारियों को एक धमकी भरी चिट्ठी भी मिली है। वहां जो स्कॉर्पियो कार मिली है उसकी सीट पर मुंबई इंडियंस का बैग रखा था. मुंबई इंडियंस आईपीएल की क्रिकेट टीम है, जिसके मालिक मुकेश अंबानी ही हैं मुंबई पुलिस के एक सूत्र के अनुसार इस चिट्ठी को हाथ से टूटी-फूटी अंग्रेजी में लिखा गया है। इसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को धमकी दी गई है।सूत्र ने बताया, 'एंटीलिया के पास मिली कार में विस्फोटक के साथ मिली  चिट्ठी कहा गया है कि ये एक ट्रेलर था और अगली बार और तैयारी के साथ वापसी होगी।'वहीं, एबीपी न्यूज के अनुसार चिट्ठी में लिखा है, 'नीता भाभी और मुकेश भैया फैमिली ये सिर्फ एक झलक भर है। अगली बार यह समान पूरा होकर तुम्हारे पास आएगा। पूरा इंतजाम हो गया है। संभल जाना।'रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के घर के निकट कार्मिकल रोड पर गुरुवार को एक स्कॉर्पियों गाड़ी खड़ी मिली थी जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें थी। गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी की सीट पर मुंबई इंडियंस का बैग भी रखा था। मुंबई इंडियंस आईपीएल की टीम है जिसके मालिक मुकेश अंबानी हैं। पुलिस ने बताया कि वाहन के नंबर प्लेट पर जो पंजीकरण नंबर है वह अंबानी की सुरक्षा में लगी एक एसयूवी के ही समान है। गाड़ी के मालिक का भी पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस गतिविधि को अंजाम देने के लिए लंबे वक्त से प्लानिंग की जा रही थी. आरोपी गाड़ी को घर के और भी करीब खड़ा करना चाहता था, लेकिन सख्त सुरक्षा के कारण ये नहीं हो सका. उसके द्वारा अंबानी परिवार की हलचल पर नजर रखी जा रही थी, हर कॉन्वे को ट्रैक किया जा रहा था.  
टॅग्स :मुकेश अंबानीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना