लाइव न्यूज़ :

फिल्म अंतिम में सलमान खान और आयुष शर्मा आमने सामने

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: December 21, 2020 19:02 IST

Open in App
Salman Khan के जीजा Aayush Sharma अब महेश मांजरेकर Directed फ़िल्म Antim- The Final Truth में लीड रोल निभा रहे हैं. ऐसे में आज इस फिल्म का टीज़र फर्स्ट लुक आया है. अभी फिल्म की शूटिंग शुरू हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीज़र रिलीज़ होते ही वायरल होने लगा. अब हो भी क्यों  फिल्म में सलमान खान बहन अर्प‍िता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.  अंतिम' के फर्स्ट लुक को देखकर समझा जा सकता है कि फिल्म में सलमान खान और आयुष शर्मा  के बीच जबरदस्त टकराव होता हुआ नजर आएगा. फिल्म का टीजर एक फाइट सीन का हिस्सा है जिसमें सलमान खान और आयुष शर्मा दोनों ही शर्टलेस होकर एक दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं.  दोनों की बॉडी ज़बरदस्त लग रही है. आयुष शर्मा ने इस फिल्म के लिए ज़बरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है. आयुष पहले से कहीं ज्यादा फिट और मस्कुलर बॉडी में दिखाई दे रहे हैं. आयुष शर्मा ने फिल्म 'लवयात्री' से डेब्यू किया था जिसमें वह चॉकलेटी बॉय की इमेज में दिखाई दिए थे. आयुष इस बार ज़बरदस्त एक्शन करते दिखेंगे.  इसके लिए उन्होंने जिम में जमकर पसीना बहाया है. फिजीक से लेकर हेयरस्टाइल, सब कुछ बदल दिया है.  'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' को महेश मांजरेकर डायरेक्टर कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो अंतिम 2018 की सुपरहिट मराठी फिल्म 'मुलशी' का रीमेक है सलमान खान प्रॉडक्शंस के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म अगले साल 2021 में रिलीज होगी. 
टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?