googleNewsNext

क्या आप स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से जुड़ी ये बातें जानते हैं?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 28, 2018 09:59 AM2018-09-28T09:59:13+5:302018-09-28T09:59:13+5:30

सुर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर का आज 89वां जन्मदिन है। उनका जन्म 28 स...

सुर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर का आज 89वां जन्मदिन है। उनका जन्म 28 सितंबर, 1929 को हुआ था। उन्होंने अपना पहला गाना महज 13 साल की उम्र में 'नाचू या गाडे, सारी मानी हौस भारी' गाया था। यह एक मराठी फिल्म किटी हसाल (1942) का गाना था। हिन्दी में साल 1947 में आई फिल्म 'आपकी सेवा में' से प्लेबैक सिंग‌िंग की शुरुआत मानी जाती है। लेकिन साल 2012 में आशा भोसले ने कार्यक्रम में साल 1945 आई फिल्म 'बड़ी मां' से ही उनके प्लेबैक सिंग‌िंग की शुरुआत के बारे में बताया। इस विवाद से परे यह तो जाहिर होता है कि उन्होंने 18 साल की भी कम उम्र से ही गाने की शुरुआत कर दी थी।

टॅग्स :लता मंगेशकरLata Mangeshkar