लाइव न्यूज़ :

Bollywood Drugs Case | Summon to Karan Johar | NCB | Karan Johar Party Viral Video

By गुणातीत ओझा | Updated: December 17, 2020 22:21 IST

Open in App
बॉलीवुड ड्रग्स केसअब करन जौहर को समन वायरल हुआ था पार्टी का वीडियो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से बॉलीवुड में ड्रग्स (Bollywood Drugs Case) का मुद्दा सुर्खियों में छाया हुआ है। अभी तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। जिसमें कई बड़े- बड़े नाम शामिल हैं। अब इन्हीं नामों में मशहूर फिल्म निर्माता/ निर्देशक करण जौहर का नाम भी जुड़ गया है। करण जौहर (Karan Johar) को एनसीबी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।बॉलीवुड (Bollywood) के फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के घर हुई पार्टी के वायरल वीडियो (Karan Johar Party Viral Video) को लेकर एंटी ड्रग्स एजेंसी ने करण जौहर को समन भेजा है। एजेंसी ने करण जौहर से इस पार्टी के बारे में बताने को कहा है। इससे पहले 25 अक्टूबर की खबर के मुताबिक करण जौहर के घर हुई पार्टी में फिल्मी सितारों द्वारा ड्रग्स का सेवन करने का कोई सबूत नहीं मिला था। NCB सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के वायरल वीडियो की जांच से जुड़ी जो फोरेंसिंक रिपोर्ट जांच एजेंसी को मिली है, उसमें किसी नशीले पदार्थ की पुष्टि नहीं हुई है।यह वीडियो साल 2018 का था। बॉलीवुड के बड़े फ़िल्ममेकर करन जौहर के घर हुई बॉलीवुड पार्टी के सेलीब्रेशन के दौरान इस वीडियो को शूट किया गया था। इस वीडियो को खुद करण जौहर ने अपन इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आ रही सितारों की आवाजों से यही लगता है कि करण जौहर ने ही अपनो स्मार्टफोन से इस वीडियो को शूट किया होगा। इस वीडियो में बॉलीवुड के फेसम ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, अभिनेता शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर, वरुण धवन, जोया अख्तर, व विक्की कौशल समेत सिनेमा जगत से जुड़े और भी कई सितारे दिख रहे हैं।बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड सितारों के ड्रग्स कनेक्शन की जांच के बाद इस वीडियो को लेकर दोबारा चर्चा तेज हुई थी। एनसीबी ने ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत समेत कई फिल्मी सितारों से पूछताछ भी की है।अर्जुन रामपाल और उनकी लिवइन पार्टनर से हुई पूछताछबुधवार (16 दिसंबर) को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) को NCB ने समन भेजा। अर्जुन रामपाल को NCB की मुंबई यूनिट ने समन भेजा है। बता दें कि इससे पहले भी अर्जुन रामपाल और उनकी लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से काफी लंबी पूछताछ की जा चुकी है। पहले अर्जुन रामपाल की लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) से NCB ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद अर्जुन रामपाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दोनों ही समन मिलने के बाद एनसीबी ऑफिस में हाजिर हुए थे। अर्जुन रामपाल से भी 7 घंटे तक पूछताछ हुई थी। 
टॅग्स :करण जौहरअर्जुन रामपालअर्जुन कपूरशाहिद कपूरसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?