लाइव न्यूज़ :

Mission 2024: उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पद पर उत्तर प्रदेश से 8 लोग शामिल, बीजेपी ने 80 सीट पर किया फोकस, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 29, 2023 16:58 IST

Mission 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए कर्नाटक के सी टी रवि और असम से लोकसभा सदस्य दिलीप सैकिया की राष्ट्रीय महासचिव पद से और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह की उपाध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है।सूची में 13 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, संगठन महामंत्री बी एल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सहित राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है।

Mission 2024: भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2024 पर फोकस करना शुरू कर दिया है। शनिवार को केंद्रीय पदाधिकारियों की एक सूची जारी की, जिसमें तेलंगाना इकाई के पूर्व प्रमुख बंदी संजय कुमार और राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल शामिल किया गया हैं। पार्टी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सहित राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 सीट पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पद पर उत्तर प्रदेश से 8 लोग शामिल किए गए हैं। सांसद रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेयी और एमएलसी तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा ने सांसद अरुण सिंह और राधामोहन अग्रवाल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। शिवप्रकाश को सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को सचिव और राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उप्र से पसमांदा मुसलमान समाज से ताल्लुक रखने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को सिंह की जगह नया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई सूची में 13 उपाध्यक्षों, नौ महासचिवों सहित संगठन के प्रभारी बीएल संतोष और 13 सचिवों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव की सूची में लक्ष्मीकांत बाजपेयी को भी शामिल किया गया है। इस बीच राष्ट्रीय महासचिव पद से कर्नाटक से सीटी रवि और असम से दिलीप सैकिया का नाम हटा दिया गया है।

बंडी संजय को पिछले दिनों पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मंसूर वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं। उन्हें नयी टीम में शामिल करने के फैसले को पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का हिस्सा माना जा रहा है।

इसके साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर दो मुसलमान हो गए हैं। केरल से ताल्लुक रखने वाले और इसी समुदाय से आने वाले अब्दुल्ला कुट्टी पहले से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। सांसद विनोद सोनकर और हरीश द्विवेदी के साथ ही सुनील देवधर को राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया गया है। सोनकर और द्विवेदी उत्तर प्रदेश से लोकसभा सदस्य हैं।

देवधर ने त्रिपुरा में भाजपा को पहली बार सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद पार्टी में उनका कद बढ़ा था। उन्हें राष्ट्रीय सचिव के साथ ही आंध्र प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया था। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य सुरेंद्र नागर को सचिव के रूप में पार्टी की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी और असम से राज्यसभा सदस्य कामाख्या प्रसाद तासा को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल को पार्टी का नया सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वह मध्य प्रदेश के सांसद सुधीर गुप्ता की जगह लेंगे। गुप्ता गुजरात के सह-प्रभारी भी थे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाए गए राधामोहन सिंह के पास उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य का प्रभार था, जबकि राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटाए गए सी टी रवि महाराष्ट्र, गोवा और तमिलनाडु के प्रभारी थे। चार बार के विधायक रवि कर्नाटक में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में करीबी मुकाबले में अपनी सीट हार गए थे।

सैकिया के पास अरुणाचल प्रदेश का प्रभार था। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से लोकसभा सदस्य दिलीप घोष को इस पद से हटा दिया गया है। भाजपा संगठन में प्रभारी और सह-प्रभारियों की भूमिका अहम होती है। वे पार्टी की प्रदेश इकाई और केंद्रीय नेतृत्व के बीच कड़ी का काम करते हैं।

छत्तीसगढ़ की आदिवासी नेता लता उसेंडी को भी उपाध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किया गया है, जो चुनावी राज्य पर पार्टी के ध्यान को रेखांकित करता है, जहां कांग्रेस सत्ता में है। पार्टी ने हाल ही में महासचिव डी पुरंदेश्वरी को अपनी आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

पार्टी के नौ महासचिवों में अब कोई महिला नहीं है, हालांकि नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में पांच महिला उपाध्यक्ष और चार महिला सचिव हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, वसुंधरा राजे और रघुबर दास उन अनुभवी नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें नयी सूची में उपाध्यक्ष के रूप में बरकरार रखा गया है।

अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुघ, सुनील बंसल और विनोद तावड़े भी महासचिव बने रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल इस साल जनवरी में बढ़ा दिया गया था ताकि वह अगले लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी की कमान संभाल सकें।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिलयोगी आदित्यनाथBJPजेपी नड्डानरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत