लाइव न्यूज़ :

Kaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2025 11:24 IST

Kaushambi Accident:सिंह ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पांच लोगों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला।

Open in App

Kaushambi Accident: कौशांबी जिले के पिपरी क्षेत्र में रविवार तड़के बारातियों को लेकर लौट रही एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पिपरी थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि दुर्घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे गुंगवा का बाग के पास हुई जब कार सवार लोग चायल कस्बे के आंबेडकर नगर इलाके में आयोजित एक शादी समारोह से प्रयागराज जिले के पुरा मुफ्ती क्षेत्र लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि रास्ते में कार के चालक ने एक अन्य वाहन से बचने की कोशिश की और उसकी कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकरायी। सिंह ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पांच लोगों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि सभी को कौशांबी के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनमें से चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रयागराज जिले के पुरा मुफ्ती निवासी सुनील कुमार पटेल (35), रवि कुमार पटेल (38) और चांद बदन (36) और बलिया जिले के बटेरिया थाना क्षेत्र के निवासी विकास कुमार (38) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत

उत्तर प्रदेशUP By Election: अब BSP नहीं लड़ेगी कोई उपचुनाव, मायावती ने किया ऐलान; फर्जी वोट डालने का लगाया आरोप