लाइव न्यूज़ :

दुनिया के छह ऐसे देश जहां रात में भी दिखाई देता है सूर्य, सिर्फ कुछ देर के लिए होता है अंधेरा

By धीरज पाल | Updated: January 2, 2018 17:58 IST

इन देशों में ठंड सामान्य से अधिक पड़ती है और रात में यहां का दृश्य चौका देने वाला होता है। 

Open in App

प्रकृति के दो पहलू पहला दिन और रात। दिन जागने के लिए और रात सोने के लिए होता है। जरा सोचिए, अगर दिन ही दिन हो और रात कभी न हो तो कैसा लगेगा? दिन में भी सूर्य दर्शन और रात में भी सूर्य दर्शन थोड़ा अजीब सा लगेगा। सुनने में यह किसी मनगढ़ंत कहानी जैसा लगता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में सच में ऐसी कुछ जगहे हैं जहां रात नहीं होती। और अगर होती भी है तो बहुत कम समय के लिए। ऐसा क्यूं होता है इसके पीछे प्रकृति के अपने कुछ नियम हैं लेकिन यहां हम जानते हैं ऐसे ही कुछ देशों के बारे में। 

1. नॉर्वे

नॉर्वे यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। जिसकी राजधानी ओस्लो है। यह देश आर्क्टिक सर्कल के अंदर आता है। आर्क्टिक सर्कल के अंदर कुछ देश आते हैं जिनमें नार्वे भी शामिल है। आर्क्टिक सर्कल के अंदर आने वाले देश में बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है। नार्वे को आधी रात का देश भी कहा जाता है। मई से जुलाई के बीच यहां सूर्यास्त नहीं होता है। इसका अनुभव वहां जाकर ही किया जा सकता है। 

2. स्वीडन 

स्वीडन, यूरोप महाद्वीप के उत्तरी भाग के स्केंडिनेविया क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी है स्टॉकहोल्म। स्‍वीडन भी उन देशों में आता है जहां रात में भी सूर्य के दर्शन किए जा सकते हैं। यहां करीब 100 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां मई से अगस्‍त तक सूरज नहीं डूबता और जब ढलता है तो अपने सामान्य समय से पहले ही सुबह 4:30 बजे तक निकल भी आता है। 

3. आइसलैंड

आइसलैंड खूबसूरत वादियों वाला एक ऐसा देश है जहां मई से जुलाई तक सूरज कभी नहीं डूबता है। इसकी राजधानी रेक्जाविक में आधी रात को भी दिन की रोशनी का आनंद उठा सकते हैं।

4. कनाडा 

कनाडा में 50 दिनों तक सूर्य अस्त नहीं होता, लोकिन ऐसा कनाडा के कुछ हिस्‍सों में ही होता है। यहां गर्मी के मौसम में लगभग 50 दिनों तक सूरज लगातार आसमान में चमकता रहता है।

5. अलास्का 

अलास्का ऐसा देश है जहां मई से जुलाई अंत तक सूर्य कभी अस्त नहीं होता। इस दौरान यहां आप बर्फ को रात में चमकता देख सकते हैं।  दरअसल यहां रात के करीब 12: 30 बजे सूर्य अस्त होता है और 51 मिनट के बाद फिर से सूर्योदय हो जाता। 

6. फिनलैंड 

ये देश खूबसूरती के चलते दुनिया में जाना जाता है, लेकिन एक वजह और है जिसके चलते ये फेमस है। फिनलैंड ऐसा देश है यहां के अधिकांश हिस्‍सों में गर्मी के दौरान लगभग 73 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता। यानी कि यहां लोगों को 73 दिनों तक रात नसीब ही नहीं होती।

टॅग्स :ट्रेवलविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

मुसाफ़िर2018 में भारत की ये 5 जगहें हैं घूमने लायक

स्वास्थ्यविंटर ट्रिप: मेडिकल किट ले जाना न भूलें, ऐसे करें तैयार

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते