लाइव न्यूज़ :

इस किले की दीवार को कहते हैं द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया, देश-विदेश से आते हैं पर्यटक

By मेघना वर्मा | Updated: June 19, 2018 16:20 IST

इस किले की भव्यता के चर्चे पूरी दुनिया में सुनने को मिलते हैं। बताया जाता है कि इस किले में स्थित दीवार को किले की सुरक्षा के लिए बनाया गया था।

Open in App

आपने आज तक चाइना की चीन की दीवार के बारे में सुना होगा लेकिन अगर हम आपसे कहें कि भारत में भी ग्रेट वॉल ऑफ चाइना जैसी दीवार है तो। जी हां दुनिया के 7 अजूबों में शुमार चीन की दीवार का भारत में भी देखने को मिलती है। खास बात यह है कि इसे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार भी कहा जाता है। आइए हम आपको बताते हैं दुनिया की दूसरी और भारत की पहली सबसे बड़ी दीवार के बारे में। 

राजस्थान के मेवाड़ में है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार

यह दीवार राजस्थान के मेवाड़ में स्थित कुम्भलगढ़ किले की है। इस दीवार के बारे में पुरातत्वविदों के कहा जाता है कि इस किले को परमार वंश के राजाओं ने 10वीं और 11वीं शताब्दी के मध्य इसे बनावाया होगा। राजस्थान की खूबसूरती में यह दीवार चार चांद लगाती है। हर साल लोग इसे देश ही नहीं विदेश से भी देखने आते हैं। 

सुरक्षा की दृष्टी से बनावायी गई थी दीवार

इस किले की भव्यता के चर्चे पूरी दुनिया में सुनने को मिलते हैं। बताया जाता है कि इस किले में स्थित दीवार को किले की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। जिसके बाद से यह दीवार ऐसी की ऐसी ही है। प्रचीन समय की स्थापत्य का यह एक बेजोड़ नमूना है जिसे लोग दूर-दूर से देखने आते हैं। 

ये भी पढ़ें- विश्व योग दिवस 2018: केरल की खूबसूरत वादियों में 20 देशों के 60 एम्बेसडर एक साथ करेगें योग

10 घोड़े दौड़ सकते हैं एक साथ

आपको बता दें कि यह दीवार 10 से 15 फीट चौड़ी है जो इस दीवार पर 10 घोड़े एक साथ दौड़ सकते हैं। 80 किमी इस दीवार की लम्बाई है और इसे बनाने के लिए लाल बलुआ पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है।

लोहे के इंटरलिंकिंग से जुड़ी है दीवार

इस दीवार को किस तरह से बनाया गया है। इसे जानने पर पता चला कि इस दीवार को पत्थरों को इंटरलॉकिंग करके बनाया गया है। इस दीवार पर बने पत्थरों को जोड़ने के लिए लोहे के डावेल्स का इस्तेमाल किया गया है। इस दीवार के साथ-साथ मंदिर, ऊंचे स्थानों पर महल, खूबसूरत इमारतों को देख सकते हो। इस वजह से इस किले में पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है।

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते