लाइव न्यूज़ :

इसे कहते हैं 'भारत का स्कॅाटलैंड', नेचर, अध्यात्म और इतिहास का होता है संगम

By मेघना वर्मा | Updated: March 6, 2018 15:35 IST

अगर आप अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मार्च से अप्रैल का महीना आपके लिए बेस्ट है।

Open in App

लोग अक्सर छुट्टियां बिताने विदेशों का रुख करते हैं। भारत में मार्च के बाद अमूमन सभी बच्चों के एग्जाम खत्म हो जाते हैं, इसे देखते हुए कई लोग लंबी छुट्टी पर जाने का प्लान बनाते हैं। आजकल के ट्रेंड को देखते हुए लोग भारत में कम और विदेशों में घूमना अधिक पसंद कर रहे हैं। कोई अमेरिका जाना चाहता है तो कोई इंग्लैण्ड। लेकिन सोचिये अगर भारत में ही ऐसी जगह मिल जाए जो विदेशों जैसा अनुभव दे तो कितना सही हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको दक्षिण भारत के ऐसे टूरिस्ट प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे भारत का "स्कॉटलैंड" कहा जाता है। यहां पहुंचकर आप विश्वास नहीं कर पाएंगे कि आप भारत में है, लेकिन यहां आपको प्रकृति और संस्कृति दोनों का एहसास जरूर होगा। 

दक्षिण भारत का नाम सुनते ही लोगों के मन में सबसे पहले केरल, मुन्नार या चेन्नई जैसी जगहों का ख्याल आता है, लेकिन आपको बता दें कि दक्षिण भारत में प्राकृतिक खूबसूरती का एक खजाना भी है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। कर्नाटक में स्थित है "कुर्ग", जिसे देश का  "स्कॉटलैंड" कहते हैं। ऊंची पहाड़ियां, घाटियां, ठंडा मौसम और कॉफी के साथ इलाईची की भीनी खुशबू लिए ये कुर्ग घाटी आपका स्वागत करती है। 

मार्च से अप्रैल के बीच मिलता है बेस्ट व्यू

कर्नाटक के इस हिल स्टेशन में पूरे साल 15 से 20 डिग्री तापमान रहता है। अगर आप दोस्तों के साथ ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो अक्टूबर से मार्च तक का समय आपके लिए परफेक्ट हो सकता है लेकिन अगर आप अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मार्च से अप्रैल का महीना आपके लिए बेस्ट है। इन महीनों में कुर्ग घाटी पर रंग-बिरंगे फूल, दूध से बहते झरने और सुहाना मौसम देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: इस शहर को कहते हैं भारत का 'फ्रांस', हर साल घूमने के लिए आते हैं हजारों सैलानी

कुर्ग घाटी की इन 5 जगहों पर जरूर जाएं

1. अब्बे वाटर फॉल

अब्बे वाटर फॉल, कर्नाटक के कोडगु जिला के मुख्यालय मदिकेरी के निकट स्थित है। यह खूबसूरत जलप्रपात मदिकेरी से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर है। एक निजी कॉफी बागान के अन्दर स्थित इस झरने को देखने पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आते हैं। मॉनसून के दिनों में यहां की सुंदरता देखते ही बनती है। वाटर फॉल के सामने बने वॅाक ब्रिज पर खड़े होकर आप झरने का दृश्य देख सकते हैं। 

2. रोमांटिक मूड बनाएगा "राजा सीट"

कुर्ग की घाटी में स्थित राजा की सीट नाम से मशहूर ये जगह आपके मूड को रोमांटिक बना देगी। इस बगीचे में रंग-बिरंगे फूलों के साथ कृत्रिम झरने देखने को मिलेंगे। राजा गार्डन में इन प्राकृतिक और कृत्रिम खूबसूरती को देखा जा सकता है। यहां आप सन सेट के साथ सन राइज का बेहतरीन दृश्य भी देख सकते हैं। 

3. मलाली वॉटर फॉल्स

पुष्पागिरी पहाड़ से गिरता मलाली वॉटर फॉल्स, कर्नाटक आये पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा पर्यटन स्थल है। इस झरने के सामने खड़े होकर आप गिरते हुए पानी की आवाज में खुद  को पा सकते हैं। 200 फुट की उंचाई से गिरने वाले इस झरने को दक्षिण भारत का सबसे ऊंचा झरना कहा जाता है।  बारिश के समय में यहां का दृश देखने वाला होता है। बादल से ढकी घाटियों के बीच पानी जब उंचाई से गिरता है तो आप उसे महसूस कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: इस होटल में हनीमून नहीं बल्कि तलाक लेने आते हैं शादीशुदा कपल

4. श्री ओम्कारेश्वर मंदिर

1820 में बनी इस मंदिर की खूबसूरटी अज भी देखते ही बनती है। चारों और पानी के झील से घिरे इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक शिवलिंग को स्थापित किया गया है जो वहां रहने वाले उन ब्राह्मणों की याद में बनवाया गया है जिन्हें लिंग राजेन्द्र द्वितीय ने मार दिया था। इस मंदिर की ख़ास बात ये है की इसकी बनावट इस्लाम धर्म की मस्जिदों जैसी बनायी गयी है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर की झील में आप खुबसूरत मछलियों को भी देख सकते हैं। 

5. निसर्ग धाम

निसर्ग धाम, कावेरी नदी से बना एक आइसलैंड कहा जा सकता है जिसे कुर्ग का फेमस टूरिस्ट स्पॉट कहते हैं। आस-पास मौजूद बांस के बड़े पेड़ और घाटी में मौजूद कर्व चट्टान से जब कावेरी नदी टकराती है तो बेहतरीन दृश बनता है।

सिर्फ यही नहीं इस धाम पर आपको खरगोश और हिरण के साथ हिरण भी देखने को मिलता है।

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते