लाइव न्यूज़ :

नॉर्थ इंडिया में रहते हैं तो 8 घंटे की दूरी पर हैं ये सभी जगहें, कर लें छुट्टियां प्लान

By धीरज पाल | Updated: January 10, 2018 19:22 IST

उत्तर भारत के किसी इलाके में रहते हैं और कम समय में आप शानदार जगहों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यहां आपके लिए बहुत सी जगहें हैं।

Open in App

उत्तर भारत के किसी इलाके में रहते हैं और कम समय में आप शानदार जगहों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यहां आपके लिए बहुत सी जगहें हैं जहां आप घूम सकते हैं। अगर आप पहाड़, प्रकृति और घाटी के साथ डेजर्ट का मजा लेना चाहते हैं तो नीचे आपके लिए कुछ सुझाव दिया जा रहा है। यहां आप तकरीबन 8 घंटे की ड्राइव करके आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आपको छोटी ट्रिप पर जाने का शौक है तो आपको इन जगहों पर जाकर काफी मजा आएगा। इतना ही नहीं इन जगहों पर आप नए अनुभवों से रूबरू भी हो सकते हैं। 

ऋषिकेश में गंगा किनारे ग्लासहाउस का लें आनंद

यह ग्लासहाउस ऋषिकेश में गंगा के किनारे स्थित है। हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा ग्लासहाउस आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यह ग्लासहाउस को सबसे पहले टिहरी के महाराजा द्वारा बनवाया गया था। ग्लासहाउस आम, लिची और नींबू के बगीचे और घुमावदार पवित्र गंगा का अद्भुत नजारा पेश करता है। यह जगह रोमांटिक और विवाह के लिए फेमस है। इस ग्लासहाउस में 60 लोगों को ठहरने की व्यवस्था है।

रामगढ़ किला का करें रूख 

दिल्ली से करीब 220 किलोमीटर (4घंटे) पंचकुला में स्थित है रामगढ़ किला।  किसी जमाने में रामगढ़ किला चंदेल राजपुतों की संपत्ति थी। भारत का सबसे ऊंचा द्वार (37 फीट) आज भी सुरक्षित है और  इस किले का गेट सबसे लंबा (37 फीट) सुरक्षित है और इसके अलावा किले में जनानखाना (रानियों के रहने का क्षेत्र) भी मौजूद है। इसके अंदर बहु-व्यंजन रेस्तरां 'दस्तकखाना' मौजूद है, जहां आप कई व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं।  

श्यामखेत विलेज में हिमालिका में ठहरें 

नैनीताल के करीब स्थित हिमालिका बेहद ही शांत जगहों में से एक है। यहां आपको घर जैसा महसूस होगा साथ ही मौजूद कर्मचारी काफी हेल्पफुल हैं। इसके अदंर एक बड़ी सी पुस्तकाल और अगर आपको किराए पर कार चाहते हैं तो यहां आपको मिल जाएगा। जिसके लिए आपको पहले से सूचित करना पड़ेगा। आसपास आपको कई प्रजातियों के पंक्षी दिख जाएंगे।  यहां तक कि गागर व्यू प्वाइंट के लिए ट्रेक भी कर सकते हैं। यह दिल्ली सेो करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

केसरोली का हिल्स कोर्ट

अगर आपको इतिहास, किला और वाइल्ड लाइफ जैसी चीजें पंसद है तो आपको केसरोली जाना चाहिए। यह दिल्ली से करीब 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह वीकेंड मनाने के लिए फेमस है। यहां स्थित हिल फोर्ट अब एक हिरिटेज होटल बन चुका है। यहां आप राजपूतों के इतिहास को जान सकते हैं। इसके अलावा यहां के ऐतिहासिक किलों में घूम सकते हैं। 

किले, महल, झील और मंदिरों का शहर अलवर

दिल्ली से 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है अलवर, जो राजस्थान की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अरावली पहाड़ियों के बीच बसे इस शहर का पुराना नाम शाल्वपुर था। यह जगह वीकेंड मनाने के लिए फेमस है। अलवर किले, महल, झील और मंदिरों का शहर माना जाता है। प्राकृतिक सुंदरता से घिरा यह शहर पर्यटकों को खूब भाता है। बाला किला, फतहगंज का मकबरा, सरिस्का, सिटी पैलेस ऐतिहासिक जगहें हैं, यहां आप क्रिसमस ट्रिप पर आ सकते हैं। इन जगहों पर न केवल घूमें बल्कि राजस्थान की पारंपरिक भोजन लुत्फ उठा सकते हैं जो बेहद ही स्वादिष्ट होते हैं। 

टॅग्स :ट्रेवलराजस्थान समाचारहिमालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते