लाइव न्यूज़ :

इस होटल में हनीमून नहीं बल्कि तलाक लेने आते हैं शादीशुदा कपल

By मेघना वर्मा | Updated: March 5, 2018 17:07 IST

यदि आप और आपका पार्टनर शीघ्र, कारगर और शांतिपूर्ण तरीके से तलाक चाहते हैं तो ये होटल एक माध्यम बन सकता है।

Open in App

शादी के बाद हनीमून हो या वाइफ के साथ कहीं लम्बा वेकेशन, ज्यादातर लोग अपने शहर से बाहर जाकर और वहां के किसी अच्छे से होटल में रुककर एन्जॉय करना चाहते हैं। दुनिया भर के होटल भी इसी बात को ध्यान में रख कर उन्हें सुविधा मुहैया करवाते हैं। लोगों को अपने होटल की और लुभाने के लिए वह समय-समय पर कई शानदार ऑफर भी देते हैं। पति-पत्नी के रिश्ते को ध्यान में रखते हुए नीदरलैंड में भी एक बेहद दिलचस्प और अनूठा होटल है। अनूठा इसलिए क्योंकि यहां हस्बैंड वाइफ एन्जॉय करने नहीं बल्कि 'तलाक' लेने आते है। जी हां... जानकार आपको शायद यकीन ना हो रहा हो लेकिन यह होटल 'डाइवोर्स होटल' के नाम से फेमस है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की कहानी। 

वकील और एजेंट सब मिलेंगे यहां

नीदरलैंड के होटल ‘डाइवोर्स होटल डॉट कॉम’ लोगों के बीच काफी चर्चा में है। ये होटल लोगों को बेहद सरल और किफायती तरीके से तलाक मुहैया कराने का दावा करता है। साथ ही होटल के निदेशक जिम हालफेंस का मानना है कि उनके पास बेहतर प्रशिक्षित, बेहद योग्य और पेशेवर लोग हैं। जो लोगों को तलाक दिलवाने के लिए काम करती है। इस होटल में वकील, रीयल स्टेट एजेंट, सिविल-लॉ नोटरी, टैक्स वकील, कंपनी मूल्यांकनकर्ता सहित कई पेशेवरों की सेवाएं एक जगह, एक साथ मिल जाती है। यहां आने वाले दम्पत्तियों को सामान्य ग्राहक की तरह नहीं बल्कि विशिष्ट अतिथि की तरह रखा जाता है।

यह भी पढ़ें: क्या आपका पार्टनर वाकई आपकी 'केयर' करता है, इन 5 बातों से पता लगाएं

दो तरीके से ले सकते हैं तलाक

यहां आने वाले दंपत्ति दो तरीके से तलाक ले सकते हैं। पहला तरीका पारंपरिक तलाक का है। यदि आप अपने ही इलाके में तलाक चाहते हैं तो ये बहुत सरल और कम महंगा होगा। दूसरा तरीका ये है कि आप होटल में आएं, रुकें और तलाक लें। यदि आप और आपका पार्टनर शीघ्र, कारगर और शांतिपूर्ण तरीके से तलाक चाहते हैं तो ये होटल आपको उन सब चीज की सुविधा मुहैया करवाता है। 

आपकी जेब के हिसाब से लगता है शुल्क

इस होटल में आपके रहने और खाने के पैसों के अलावा आपके तलाक के भी पैसे लगते हैं। नीदरलैण्ड में ‘डाइवोर्स होटल” के 20 अलग-अलग ठिकाने हैं जहां आप इस होटल के वकीलों की टीम में से किसी एक वकील की मदद से 150 यूरो प्रति घंटा की दर पर या 1199 यूरो के निश्चित शुल्क पर तलाक हासिल कर सकेगें।

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठHoli in Uttarakhand 2026: मथुरा-काशी तो बहुत हुए, इस बार देवभूमि में मनाए होली का त्योहार; यादगार रहेगा हर पल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते