लाइव न्यूज़ :

होली 2019: भारतीय रेलवे की सौगात, दिल्ली से यूपी-बिहार के लिए 4 होली स्पेशल ट्रेन, जानें समय, रूट, किराया, ट्रेन नंबर, टिकट बुकिंग

By गुलनीत कौर | Updated: March 14, 2019 11:18 IST

होली 20 और 21 मार्च की है। ऐसे में ट्रेन की टिकट पाने की माथा खपची शुरू हो चुकी है। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने चार स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये चारों ट्रेनें देश की राजधानी नई दिल्ली से देश के चार अलग हिस्सों के लिए रवाना होंगी।

Open in App

होली 2019 (Holi 2019) के मौके पर अपने घर जाने के लिए ट्रेन की टिकट बुक कराने की दौड़ शुरू हो गई है। होली 20 और 21 मार्च की है। ऐसे में ट्रेन की टिकट पाने की माथा खपची शुरू हो चुकी है। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने चार स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ये चारों ट्रेनें देश की राजधानी नई दिल्ली से देश के चार अलग हिस्सों के लिए रवाना होंगी। इन ट्रेनों द्वारा रास्ते में कई बड़े शहर और कस्बे कवर किए जाएंगे। यहां विस्तार से जानें ट्रेनों के नाम और रूट।

दिल्ली से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन (Holi Special Train from New Delhi)

इस समय दिल्ली से उत्तर प्रदेश और दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेन की टिकटें और रूट दोनों ही भर चुके हैं। किसी भी ट्रेन में सीट मिल पाना एड़ी-चोटी का जोर लगाने जितना हो गया है। लोग एक्स्ट्रा पैसे देकर दलालों से भी टिकट बुक कराने के लिए मजबूर हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली से चार ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें अलग अलग दिन और समय पर दिल्ली से रवाना होंगी और यूपी-बिहार के कई सारे हिस्सों से निकलेंगी।

ट्रेन नंबर 1 - नई दिल्ली से बरौनी (बिहार) होली स्पेशल ट्रेन

ये ट्रेन 12 मार्च से 22 मार्च तक हर मंगलवार और शुक्रवार को शाम 7 बजकर 25 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन ठीक 24 घंटे बाद 7 बजकर 45 मिनट पर बिहार के बरौनी जंक्शन पर पहुंचाएगी। वापसी में ये ट्रेन 13 से 23 मार्च के बीच बुधवार और शनिवार को ठीक रात के 9 बजकर 35 मिनट पर बरौनी जंक्शन से चलेगी और अगली रात 10:10 पर दिल्ली पहुंचाएगी। 

इन जगहों से निकलेगी ट्रेन - मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर।

यह भी पढ़ें: Holi special trains: इन रेलमार्गों पर चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट, किराया, ट्रेन नंबर, टिकट बुकिंग

ट्रेन नंबर 2 - निजामुद्दीन से पुणे होली स्पेशल ट्रेन

12 से 26 मार्च के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र के पुणे के लिए ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन हर मंगलवार रात 9 बजकर 35 मिनट पर निजामुद्दीन से चलेगी और अगली रात 9:25 पर पुणे पहुंचाएगी। वापसी के लिए ये ट्रेन हर गुरूवार सुबह 5:15 पर पुणे स्टेशन से चलकर अगली सुबह 5:35 पर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचाएगी। 

इन जगहों से निकलेगी ट्रेन- मथुरा, कोटा, रतलाम, वदोदरा, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावाला।

ट्रेन नंबर 3 - आनंद विहार से पटना (बिहार) होली स्पेशल ट्रेन

दिल्ली के आनंद विहार से 16 से 23 मार्च के बीच हर शनिवार आधी रात 12 बजे ये ट्रेन पटना के लिए फ्रावाना होगी और अगली शाम 6 बजे पहुंचाएगी। वापसी में ये ट्रेन शनिवार को ही शाम 7:35 पर पटना जंक्शन से चलेगी और अगली दोपहर 2:20 पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आएगी। 

इन जगहों से निकलेगी ट्रेन- गाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीं दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय), बक्सर, आरा।

ट्रेन नंबर 4 - आनंद विहार से कामाख्या (गुवाहाटी) होली स्पेशल ट्रेन

गुवाहाटी के कामाख्या रेलवे स्टेशन के लिए 13 से 20 मार्च के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से रात 11:45 पर हर बुधवार रवाना होगी और अगली दोपहर 2:45 पर कामख्या स्टेशन पहुंचाएगी। वापसी में ये ट्रेन शनिवार की सुबह 5:35 पर चलकर अगली शाम 6:15 पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचाएगी।

होली स्पेशल ट्रेन की पूरी जानकारी मिलेगी यहां (holi special trains enquiry numbers)

उपरोक्त ट्रेनों या फिर किसी भी होली स्पेशल ट्रेनों से संबंधित कैसी भी जानकारी के लिए आप भारतीय रेलवे के टोल फ्री नंबर 139 या रेलवे की वेबसाइट enquiry।indianrail।gov।in पर जा सकते हैं।

होली स्पेशल ट्रेन के लिए ऐसे बुक करें टिकट (how to book ticket of holi special trains)

होली स्पेशल ट्रेनों के लिए रेलवे की वेबसाइट www।irctc।co।in से बुकिंग कर सकते हैं। टिकट की बुकिंग रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर से भी की जा सकती है।

टॅग्स :होलीट्रिप आइडियाजभारतीय रेलहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते