लाइव न्यूज़ :

भूलकर भी ना बनाएं हिमाचल प्रदेश समेत इन 5 राज्यों में घूमने का प्लान, कीमत पड़ सकती है चुकानी

By मेघना वर्मा | Published: September 25, 2018 10:30 AM

भारी बारिश के चलते अब तक पंजाब में 11 और हरियाणा में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Open in App

आज की लाइफ स्टाइल में लोग इतना बिजी हो गए हैं कि ना तो अपने लिए समय बचा है ना परिवार वालों के लिए। ऐसे में घूमने के लिए भी लोगों के पास समय नहीं है। दो या तीन दिन निकालकर लोग अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ आस-पास की जगह घूमने चले जाते हैं। अगर आपने भी दिल्ली से सटे हिमाचल प्रदेश के अलावा और भी कई राज्य में घूमने का मन बनाया है तो सावधान हो जाइए। हिमाचल और अन्य जगह में हो रही लगातार भारी बारिश से आपको नुकसान हो सकता है। अगर पहाड़ों पर बारिश के मौसम में आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको भूस्खलन, पहाड़ों का गिरना, पेड़ों का गिरना और भी बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहां के आम जन-जीवन पर भी इस बारिश का खासा असर देखा जा सकता है। आज हम आपको उन्हीं टूरिस्ट स्पॉट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बारिश का असर सबसे ज्यादा पड़ा है। यहां जाने का प्लान फिलहाल आपको बिल्कुल छोड़ देना चाहिए।

1. हिमाचल प्रदेश

पूरे भारत समेत इस समय बारिश अपना कहर बरपा रही है। हिमाचल प्रदेश अपने टूरिस्ट स्पॉट के लिए जाना जाता है। लोग यहां घूमने का प्लान बनाते हैं। कूल्लू-मनाली, शिमला, कुफरी जैसी जगहें हमेशा टूरिस्टों से भरी रहती हैं। मगर आप भी यहां जाने का सोच रहे हैं तो कतई प्लान मत बनाइए। यहां हो रही लगातार बारिश से यहां रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। हाल ही की रिपोर्ट के अनुसार 8 लोगों की मौत यहां हो चुकी है। तो यहां जाने का प्लान कैंसिल कर दें। 

2. पंजाब-हरियाणा

पंजाब-हरियाणा में तो लोगों को घर से ना निकलने की सलाह दी गई है। अचानक हुई बारिश से पंजाब में तबाही जैसा मंजर है। आलम ये है कि पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। हिमाचल प्रदेश के जैसे पंजाब के भी कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश के चलते अब तक पंजाब में 11 और हरियाणा में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 

3. उत्तराखंड

उत्तराखंड को ईश्वर की नगरी भी कहा जाता है। हर साल लोग यहां कई तीर्थ स्थलों के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, भीमताल, रानीखेत और भी बहुत सारी जगहें घूमने आते हैं। मगर इस समय अगर आप यहां जाने का मन बना रहे हैं तो प्लान कैंसिल कर दीजिए। अगले 24 घंटे तक उत्तराखंड में भी बारिश होने की सूचना है। भारी बारिश के चलते यहां के पहाड़ी रास्ते गीले और फिसलन वाले हो जाते हैं। जिसके बाद यहां चलना और भी मुश्किल हो जाता है। ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक भारी बारिश के चलते यहां 6 लोगों की मौत हो चुकी है। 

4. जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में लोग अपना समय बिताने आते हैं मगर इस समय यहां की हालात भी नाजुक है। भारी बारिश से लोगों का बुरा होल है। अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर आप भी यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो चेंज कर दें। वरना आपको खतरा हो सकता है। कश्मीर में बारिश के साथ बर्फ भी पड़ रही हैं तो बेहतर यही होगा कि अपने ट्रिप को कुछ दिनों के लिए पोस्टफोन कर दें। 

5. दिल्ली-एनसीआर

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में भी बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली की कई जगहें तो बारिश के पानी से भर गई हैं। हर जगह कीचड़ और गीली है। तो अगर आप दिल्ली घूमने का मन बना रहे हैं तो फिलहाल के लिए यह प्लान कैंसिल कर दें। अचानक हुई बारिश से स्थिति खराब होती दिखाई दे रही है।  

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश पर्यटनट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी, पांच नेशनल हाईवे और 879 सड़कें ठप, हलकान हुए पर्यटक

भारतशिमला, मनाली और कुफरी में बर्फबारी जारी, माता वैष्णो देवी श्राइन में हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित

मुसाफ़िरहिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी, सैलानियों की संख्या बढ़ी

मुसाफ़िरघूमने के लिए हो जाओ तैयार, साल 2020 में 14 बार पड़ रहे हैं 3-4 दिन के लंबे वीकेंड, देखें पूरी लिस्ट

मुसाफ़िरबर्फबारी का मजा लेना है तो तुरंत पहुंचे इन 10 फेमस हिल स्टेशनों पर, अभी खर्चा भी होगा कम

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते