लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में बिताएं नवरात्रि के नौ दिन, दुर्गापूजा के लिए फेमस हैं ये 5 पूजा पंडाल

By मेघना वर्मा | Updated: October 3, 2018 13:10 IST

Navratri 2018 Special (शारदीय नवरात्री २०१८): Famous Kolkata Durga Puja Pandals कोलकाता में हर साल होने वाले दुर्गा पूजा कॉम्पटिशन में भी बादमतला आशार संघ सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाला पंडाल है।

Open in App

नवरात्र का त्योहार देश के हर भाग में धूमधाम से मनाया जाता है मगर कोलकाता में इस दूर्गा पूजा के जश्न का अलग ही रंग देखने को मिलता है। दूर्गा पूजा की छुट्टियों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कोलकाता शहर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। वैसे तो कोलकाता में हजारों की संख्या में दूर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे खास पंडाल भी हैं जो हर साल देश ही नहीं विदेश में भी अपनी खूबसूरती और भव्यता के लिए मशहूर होते हैं। इनको बनाने के लिए जिस क्रिएटिविटी का इस्तेमाल किया जाता है वो देखते ही बनता है। आज हम आपको कोलकाता के ऐसे ही पंडाल के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने आपको कोलकाता जरूर जाना चाहिए। 

1. बागबाजार

बागबाजर, कोलकाता के सबसे पुराने पंडालों में से एक है। बताया जाता है कि पिछले 100 सालों से यहां हर साल दुर्गा पूजा सजाई जाती है। इस पंडाल की खास बात ये है कि हर साल इसे पारंपरिक तरीके से सजाया जाता है। इस पंडाल की दुर्गा मूर्ती भी बेहद पारंपरिक तरीके से बनाई और सजायी जाती है। नार्थ साउथ में बने इस पंडाल में हर साल हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। 

2. कॉलेज स्कॉयर

कोलकाता का कॉलेज स्कॉयर 1948 में स्थापित किया गया था। तब से आज तक लोग इस पंडाल की खूबसूरती के दीवाने हैं। हर साल कुछ नए ढंग और नए तरीके से यहां पंडाल को सजाया जाता है। झील के किनारे बने इस पंडाल की खूबसूरती तब और अच्छी लगती है जब इसकी परछाई झील के पानी पर पड़ती है। सेन्ट्रल कोलकाता में बसे इस पंडाल में भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटती है। 

3. मोहम्मद अली पार्क

1969 से इस पंडाल की स्थापना हुई और तब से हर साल यहां दुर्गा पूजा पंडाल सजाया जाता है। एक बड़े से पार्क में बनाए गए इस पार्क में पंडालों के अंदर की मूर्तियां हमेशा अलग-अलग थीम पर बनाई जाती हैं। जिससे इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। गांधी रोड पर बने इस पंडाल में कई तरह की दुकाने और खाने पीने की दुकाने भी लगी होती हैं। 

4. बादामतला आशार संघ

बादामतला आशार संघ भी सबसे पुराने पंडालों में से एक है। इसे 75 साल पुराना है और लोगों के दिल के करीब भी। कोलकाता में हर साल होने वाले दुर्गा पूजा कॉम्पटिशन में भी बादमतला आशार संघ सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाला पंडाल है। बादामतला ही वो पंडाल है जिसने 1999 में थीम बेस्ड पंडाल सजाने की शुरूआत की। 

5. सुरूची संघ

सुरूची संघ अपने भव्य और क्रिएटिव आउटडोर बनाने के लिए फेमस है। हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों की थीम पर बना ये पंडाल हमेशा ही दर्शकों के दिल को छू जाता है। खास बात ये है कि इस दुर्गा पूजा पंडाल की मूर्तियां भी उस स्टेट के हिसाब से ही बनाई जाती हैं। इस पंडाल को 50 साल पुराना बताया जाता है।

टॅग्स :नवरात्रिट्रिप आइडियाजकोलकाताधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते