लाइव न्यूज़ :

सितम्बर 2018: देश भर में होने हैं ये रंगा-रंग फेस्टिवल, आप भी हो सकते हैं इनमें शामिल

By मेघना वर्मा | Updated: August 29, 2018 07:57 IST

आने वाले अक्टूबर माह में भी ऐसे कई त्योहार हैं जिनकी धूम पूरे देश में देखने को मिलेगी।

Open in App

भारत देश विविधताओं का देश है। यहां जितने धर्म के लोग रहते हैं उतने ही अलग-अलग रंग के त्योहार हैं। खास बात ये है कि विविधता होने के बाद भी पूरा देश किसी भी त्योहार को पूरी एकता के साथ मनाता है। आने वाले अक्टूबर माह में भी ऐसे कई त्योहार हैं जिनकी धूम पूरे देश में देखने को मिलेगी। आज हम आपको अक्टूबर के इन्हीं त्योहार और इवेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जाकर आप इस त्योहार में शामिल हो सकते हैं और इसके रंग में रंग सकते हैं। 

1. कृष्ण जन्माष्टमी

महीने की शुरूआत हो रही है हिन्दू धर्म के सबसे बड़े फेस्टिवल कृष्ण जन्माष्टमी से। गोविंदा या कृष्ण के जन्मदिन पर मनाये जाने वाले इस त्योहार का रंग पूरे देश के सिर चढ़कर बोलता है। जहां मथुरा-वृंदावन में भक्ति का सैलाब दिखेगा वहीं मुंबई में इसके दूसरे दिन हांडी फोड़ का कार्यक्रम होता है जिसमें बिना किसी सीढ़ी के लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मक्खन की हांडी फोड़ते हैं। 

कब - 2-3 सितम्बर 2018कहां - वैसे तो ये फेस्ट पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन इसका असल रंग आपको मथुरा-वृंदावन और मुंबई में देखने को मिलेगा। 

2. गोगामेदी फेयर

राजस्थान के रंग को दिखाता हुआ ये एक प्राचीन फेस्ट है। इस फेस्ट में राजस्थान के पारंपरिक हैंडिक्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस फेस्ट में सांपों की भी पूजा की जाती है। इस फेस्टिवल की शुरूआत गोगा नवमी के दिन शुरू होकर तीन दिनों तक चलती है। 

कब - 4-6 सितम्बर, 2018कहां - गंगानगर, राजस्थान 

3. नीलमपेरूर पाटायनी

16 रातों तक होने वाले इस फेस्टिवल को लोग आस्था से जोड़ते हैं। इसमें रात भर लोकसंगीत और लोक नृत्य का कार्यक्रम किया जाता है। मान्यता ये भी है कि इन 16 रातों में देवी और देवता आसमान से नीचे भी आते हैं। रंग-बिरंगी और बड़ी मूर्तियों के साथ पूरे शहर में झांकिया भी निकाली जाती हैं। 

कब - 9 सितम्बर, 2018कहां - पाली भगवती टेंपल, एलीपी, केरल

4. अभानेरी फेस्टिवल

वार्षिक रूप से मनाया जाने वाला ये फेस्ट गांव के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस फेस्ट में राजस्थान के सभी पारंपरिक लोक नृत्य और लोक कलाएं देखने को मिलती है। इस त्योहार का असल रंग आपको राजस्थान के हर्ष माता मंदिर और चांद बावड़ी के साथ देखने को मिलेंगे। 

कब - 10-13 सितम्बर, 2018कहां - राजस्थान 

5. गणेश चतुर्थी

मुंबई में होने वाले इस सबसे बड़े त्योहार के रंग में रंगने पूरी दुनिया से लोग आते हैं। 11 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में गणपति देव की स्थापना, पूजा और विसर्जन किया जाता है। विसर्जन के दिन मुंबई की सड़को पर चारों तरफ गणपति बप्पा मोरिया की गूंज सुनाई देती है। 

कब - 13-23 सितम्बर, 2018कहां - महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडू, कर्नाटक

6. मुहर्रम

मुस्लिम समुदाय के इस त्योहार को भी पूरे देश में मनाया जाता है। हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करने के लिए इस दिन पूरे देश में ताजिया निकाला जाता है। 

कब - 21 सितम्बर, 2018कहां - उदयपुर, राजस्थान और पूरे देश में 

7. रामनगर रामलीला

इसे दुनिया की सबसे पुरानी रामलीला भी कहा जाता है। इसे देश में 200 साल पुरानी मानी जाती है। इसमें लोग हिन्दू के प्राचीन ग्रंथ रामायण को दृश्यता है। रामायण की इस रासलीला को हर सार अन्नत चतुर्दशी के दिन खत्म की जाती है। 

कब - 23 सितम्बर - 24 अक्टूबर, 2018 कहां - रामनगर, बनारस 

8. लद्दाक फेस्टिवल

कश्मीर के लद्दाक में इस फेस्ट की खासी धूम देखी जा सकती है। लद्दाक की कला और संस्कृति आपको इस फेस्ट में देखने को मिल सकती है। साथ ही इस फेस्ट में मास्क पहन कर लोग पारंपरिंक नृत्य भी करते नजर आएंगे। 

कब - सितम्बर के तीसरे हफ्तेकहां - लेह

9. जीरो म्युजिक फेस्टिवल

इसे शायद देश का सबसे जाना-माना म्युजिक फेस्ट कहा जा सकता है। इस म्युजिक फेस्ट की सबसे खास बात ये हैं कि इसमें दुनिया के 30 सबसे बड़े ब्रांड आकर यहां परफॉर्म करते हैं। साथ ही इसमें नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति को भी देखा जा सकता है। 

कब -  27-30 सितम्बर, 2018कहां- जीरो वैली, अरूणाचल प्रदेश

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVishwakarma Puja 2024 Date : विश्वकर्मा पूजा कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

भारतLeap Year 2024: जानें 29 फरवरी क्यों है खास, 4 साल में आता है एक बार ये दिन

पूजा पाठVishwakarma Puja 2023: विश्वकर्मा पूजा कल, जानिए पूजा विधि, मंत्र, महत्व और कथा

फ़ैशन – ब्यूटीFemina Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा मिस इंडिया 2023 का ताज, दिल्ली की श्रेया रहीं फर्स्ट रनर-अप

स्वास्थ्यSurya Grahan 2021: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन 10 बातों का रखें ध्यान, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते