लाइव न्यूज़ :

दुर्गा पूजा स्पेशल: इस नवरात्रि कोलकाता में हैं तो ये 5 काम करना ना भूलें, जिंदगी भर याद रहेगी ये ट्रिप

By गुलनीत कौर | Updated: October 15, 2018 10:30 IST

Kolkata Durga Pujo 2018 Special: कोलकाता में कहाँ जाएं, क्या करें, क्या खाएं, इस तरह तैयार करें अपनी लिस्ट।

Open in App

दुर्गा पूजा का असली मजा लेना हो तो कोलकाता से अच्छी जगह कोई हो ही नहीं सकती। ऐसा हम नहीं बल्कि इस शहर की हर गली, हर किनारा, हर निवासी कहता है।  और जो लोग लाइफ में एक बार भी दुर्जा पूजा के दौरान कोलकाता चले जाएं, वे खुद ही कहते हैं कि दुनिया की सबसे बेस्ट दुर्गा पूजा कोलकाता में ही होती है। 

अगर इस साल दुर्गा पूजा में आपने भी कोलकाता जाने का प्लान बनाया हुआ है या आज कल में आप वहां पहुँचने ही वाले हैं तो कुछ बातें आपको पहले से ही याद रखनी हैं। कोलकाता में कहाँ-कहाँ जाएं, क्या करें, क्या खाएं से लेकर कौनसी चीजें बिलकुल भी छोड़ने लायक नहीं हैं, ये सब हम आपको यहां बताकर आपके कोलकाता दुर्गा पूजा ट्रिप के मजे को कई गुना बढ़ाने जा रहे हैं।

1. दुर्गा पूजा पंडाल

कोलकाता में दुर्गा पूजा के लिए गए और दुर्गा पूजा के पंडाल में ही नहीं गए तो फिर आपकी ये ट्रिप बेकार है। दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में छोटे से लेकर बड़े अनगिनत दुर्गा पंडाल सजते हैं। छोटे पंडाल भले ही सादे और केवल पारंपरिक झलक देने वाले हों लेकिन बड़े पंडाल किसी ना किसी थीम पर आधारित होते हैं। इसलिए एक नहीं, 3-4 पंडाल घूमें और देखें कोलकाता में दुर्गा पूजा की ब्यूटी को।

2. स्ट्रीट फूड

नवरात्रि से लेकर विजयादशमी, यानी दुर्गा विसर्जन तक कोलकाता के स्ट्रीट और रेस्टोरेंट तरह तरह के पकवानों से भरे रहते हैं। स्ट्रीट फूड में पानी-पूरी, चिकन रोल, रोशोगुल्ला (रसगुल्ला), मिष्टी दोई, ऐसी अनगिनत चीजें आपको खाने को मिलेंगी। इनका स्वाद एक बार चख लेंगे तो बार बार खाने का मन होगा।

ये भी पढ़ें: दशहरा (विजयादशमी) 2018: इस शहर में 75 दिनों तक मनाया जाता है दशहरा, रावण की नहीं जलाई जाती है प्रतिमा

3. रेस्टोरेंट भी जाएं

कोलकाता में नवरात्रि के दिनों में स्ट्रीट फूड तो फेमस हो ही जाता है, छोटे से बड़े रेस्टोरेंट में भी स्पेशल पकवान बनाए जाते हैं। रेस्टोरेंट वाले नवरात्रि के लिए खास मेन्यू तैयार करते हैं। कोलकाता की पारम्पतिक फूड थालियों से लेकर फ्यूजन के साथ भी डिशेज की वैरायिटी होती है। अगर आप थोड़े भी फूडी हैं तो इन्हें चखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। 

4. धुनुची नाच

बॉलीवुड की फिल्मों में अक्सर हमने बंगालियों का एक पारंपरिक नृत्य देखा है जिसमें नृत्य करने वाले व्यक्ति के दोनों हाथों में मिट्टी के घड़े जैसी चीज एक चीज होती है और उसके अन्दर जलते हुए अंगारों के समान ही कोई वास्तु डाली जाती है। उसे हाथों में पकड़ते हुए डांस करना होता है। स्क्रीन पर देखते हु यह सीन बेहद अच्छा लगता है, सोचिये अगर आप सामने से इसे देखें और साथ ही इसे करने का भी मौक़ा मिले तो कितना अच्छा होगा। यह डांस तकरीबन सभी पूजा पंडालों में किया जाता है। इसे जरूर ट्राई करें !

5. सिन्दूर खेला

दुर्गा विसर्जन से ठीक पहले देवी दुर्गा को सिन्दूर स्नान कराया जाता है और इसके बाद सभी सुहागन महिलाएं भी एक दूसरे को सिन्दूर लगाती हैं। यह सब खुद ट्राई करना और साथ ही इस दृश्य को देखना भी मजेदार एक्सपीरियंस होता है। 

टॅग्स :नवरात्रिकोलकाताट्रिप आइडियाजमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते