लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस ट्रिप: इस क्रिसमस सिर्फ आगरा का ताजमहल ही नहीं घूमिए इन 5 जगहों पर...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 25, 2018 10:28 IST

तीन दिन पड़ने वाली क्रिसमस की छुट्टियों आप अपने परिवार के साथ आगरा की ऐसी जगहों पर बिता सकते हैं जो लीक से हटकर है।

Open in App

पूरी दुनिया में लोग क्रिसमस मना रहे हैं। कई लोग इस क्रिसमस की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप आगरा ट्रिप की योजना बना रहे हैं और आप भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना चाहते हैं तो आपको ताजमहल कतई नहीं जाना चाहिए। आगरा में घूमने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है। आगरा के ताजमहल के अलावा आप जामी मस्जिद का दीदार कर सकते हैं, ऐतिहासिक मुगल उद्यान में जा सकते हैं, सिकंदरा में अकबर की कब्र पर जा सकते हैं। ये आगरा की ऐसे दिलचस्प जगहें है जहां आप अपनी क्रिस्मस की छुट्टियां बीता सकते हैं।  

1. शाहजहां की पुत्री जहांआरा बेगम को समर्पित जामी मस्जिद 

Wikimedia Commons

आगरा की जामा मस्जिद को जामी मस्जिद या जुमा मस्जिद के नाम में भी जाना जाता है। यह मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद का निर्माण सन् 1648 में मुगल सम्राट शाहजहां ने करवाया था। नक्काशीदार लाल बलूआ पत्थर से निर्मित मस्जिद मुगल शहजादी और शाहजहां की पुत्री जहांआरा बेगम को समर्पित थी। मुगल शैली के अलावा इस स्मारक के कुछ डिजाइन पर ईरानी वास्तुकला के प्रभाव को आसानी से देखा जा सकता है। इस किले का नजारा बेहद ही खूबसूरत है यहां आप अपने परिवार के साथ एक अच्छा समय बीता सकते हैं। इस मस्जिद के ठीक सामने आगरा किला है जिसे देखना कतई न भूलें।  

2. भारत का पहला मुगल उद्यान राम बाग करें रूख

Flickr
राम बाग, आगरा का सबसे ऐतिहासिक जगहों में से एक है। यह भारत का पहला मुगल उद्यान है, जिसे राम बाग के नाम से जाना जाता है। इस बाग का निर्माण पहले मुगल सम्राट बाबर ने बनवाया था। इस बाग को बनाने के पीछे एक कहानी बेहद ही प्रचलित है कहा जाता है कि जब बाबर हिंदुस्तान आया था तो उसने यहां गर्मी का एहसास ज्यादा हुआ। गर्मी से बचने के लिए उसके दिमाग में उद्यान का ख्याल आया। यह उद्यान नदी के किनारे स्थित है। इस उद्यान को इतने व्यवस्थित ढंग से बनाया गया कि यहां आकर आपको जाने का मन नहीं करेगा। बाग में  बहने वाले जल के रास्ते और छायादार पेड़ और सुगंधित फूलों और पेड़ों को लगाया गया है। हालांकि यहां यात्री कम आते हैं लेकिन यह स्थान पिकनिक के लिए सबसे उम्दा स्थान है। 

3. संगमरमर से बना पहला एतमाद-उद-दौला मकबरा

Wikimedia Commons

छोटे ताज के रूप में जाने जाना वाला एतमाद-उद-दौला मकबरा आगरा के ऐतिहासिक जगहों में से एक है। यह मकबरा यमुना नदी के किनारे स्थित है। इस मकबरे के आस-पास कई मकबरे हैं जिसकी वजह से अक्सर लोग इसे देखना मिस कर देते हैं। यह मकबरा अपने आप में काफी अनोखा है। यह मकबरा बलुआ पत्थर के बजाय संगमरमर से बनाया जाने वाला पहला मकबरा था और यह पहला मकबरा था जो नदी के किनारे बनाया गया था। लोगों को यह कम आकर्षित करता है लेकिन जब आप इसकी नक्काशी को देखेंगे तो आप भी इस मकबरे के मुरीद हो जाएंगे।  दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग पर आप एतमाद-उद-दौला को देख सकते हैं। 

4. पक्षियों को निहारनें जाएं सूर सरोवर बर्ड सेंचुरी 

Wikimedia Commons

 

सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य 15 एकड़ से अधिक हरियाली में फैला है जो आगरा से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे 1991 में पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था, ये जगह खासतौर पर कीथम झील, नजदीक और दूर दराज के पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह विशाल कृत्रिम दलदली भूमि लुप्तप्राय प्रजातियों में से कुछ का निवास है जैसे- डार्टर, पेनटेड स्टॉर्क और ओरिएंटल व्हाइट इबिस के अलावा एशियन ओपनबिल स्टॉर्क, गडवाल इत्यादि। पक्षी अभयारण्य 165 से अधिक प्रवासी और निवासी  प्रजातियों के पक्षियों का घर है। कहा जाता है कि लोकप्रिय ‘भक्ति काव्य’ (भक्तिमय कविता) को रचने की प्रेरणा कवि सूरदास को इसी स्थान से मिली थी।

5. सिंकदरा के अकबर की कब्र का करें दीदार

 

Wikimedia Commons

कपल्स अगर क्रिस्मस पर आगरा ट्रिप की योजना बना रहे हैं तो उन्हें ताज महल न जाकर सिकंदरा के महान अकबर की कब्र पर जा सकते हैं। यह शानदार सुंदर स्मारक बगानों के बीच घिरा हुआ है। यहां आपको मोर, काले हिरण इधर-उधर घूमते दिख सकते हैं। यह जगह ताज से कहीं ज्यादा रोमांटिक है। आपको बहुत से कपल्स यहां की खूबसूरती का आनंद लेते हुए दिखा जाएंगे। इसके अलावा यहां गजब की ध्वनि सुनाई देती है किसी ने सही कहा है कि दीवारों के कान होते हैं जिसका नमूना दिख देखने को मिलेगा।  

टॅग्स :ताज महलक्रिसमस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

भारतAAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस बार सांता क्लॉज सच में नाराज हैं

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Christmas 2025: तमन्ना भाटिया, ख़ुशी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी और शिल्पा शेट्टी ने ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस

भारतDelhi: क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 20,000 पुलिसकर्मी तैनात

कारोबारStock Market Holiday Today: क्रिसमस डे पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते