लाइव न्यूज़ :

इस साल न्यू ईयर पर करें भारत के इन 8 बेहतरीन जगहों की सैर, बस पॉकेट में होने चाहिए 5000 रुपये

By स्वाति सिंह | Updated: December 22, 2020 17:09 IST

आप मात्र 5000 रूपये में देश की 10 सबसे मजेदार  जगहों की सैर कर सकते हैं। यहां पहुँचने के टिकट किराया से लेकर होटल में रहने और खाने-पीने को मिलाकर भी खर्च 5000 से अधिक नहीं आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कई सारी जगहें ऐसी हैं, जहां घूमकर आपको आनंद तो आएगा ही साथ ही आपकी जेब पर भी मार नहीं पड़ेगी।छुट्टियाँ मजेदार तब और होती है, जब आप इन्हें खुलकर एन्जॉय करते हैं।मात्र 5000 रूपये में आसानी से परिवार के साथ इन जगहों को घूमा जा सकता है।

अगर आप उन लोगों में से हैं जो हर महीने एक ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं लेकिन कभी वक्त तो कभी पैसों की कमी कारण अपना मन मार लेते हैं तो अब आगे से आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा। कम से कम पैसों की कमी के चलते प्लान कैंसिल नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि आप मात्र 5000 रूपये में देश की 10 सबसे मजेदार  जगहों की सैर कर सकते हैं। यहां पहुँचने के टिकट किराया से लेकर होटल में रहने और खाने-पीने को मिलाकर भी खर्च 5000 से अधिक नहीं आएगा। आगे देखें लिस्ट और ट्रिप की पूरी डिटेल:

1) ऋषिकेश

दिल्ली से मात्र 225 किमी की दूरी पर स्थित ऋषिकेश जाने के लिए रोजाना यहाँ से बसें चलती हैं। इनका किराया 200 रुपये प्रति व्यक्ति से लेकर 1400 रुपये तक जाता है। इतने बजट में वॉल्वो बस भी मिल जाती है। ऋषिकेश में आपको मात्र 150 रुपये में रहने की जगह भी मिल जाएगी। कहीं देखा है इतना सस्ता इंतजाम?

2) कसौली

दिल्ली से कालका के लिए ट्रेन लें और इसके बाद टैक्सी से कसौली पहुंचे। कुल मिलाकर 1500 रूपये प्रति व्यक्ति किराया आएगा। 1000 रुपये में आसानी से एक रात ठहरने के लिए कमरा मिल जाएगा। बाकी बचे पैसों में कसौली के मौसम और खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। 

3) वृन्दावन

कृष्ण की नगरी वृन्दावन में मंदिरों के अलावा और भी कई जगहें हैं देखने को। यहाँ पहुँचने के लिए दिल्ली से कई सारी सस्ती टिकट वाली ट्रेनें चलती हैं और रहने के लिए मात्र 600 रूपये में अच्छा कमरा मिल जाता है।

4) लांसडाउनभारत का स्विट्ज़रलैंड कहलाने वाला लांसडाउन दिल्ले से करीब 250 किमी की दूरी पर है। दिल्ली से कोटद्वार और फिर वहां से सरकारी बस से 50 किमी की दूरी तय करके लांसडाउन पहुंचें। यात्रा का एक तरफ का किराया 1000 रुपये आएगा। रहने का खर्च 1500 में हो जाएगा।

5) कसोलभारत के छोटे और प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक कसोल जाने के लिए दिल्ली से कई बसें चलती हैं जिसका किराया 800 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होता है। यहां रहने के लिए सस्ते कमरे मिल जाते हैं और खाना पीना तो काफी सस्ता है।

6) कन्याकुमारीअगर आप दक्षिण भारत के त्रिवेन्द्रम में हैं तो यहां से कन्याकुमारी का फासला मात्र  85 किमी है। बस का किराया 250 रुपये और होटल रूम का दाम मात्र 800 रुपये से शुरू हो जाता है। तो बाकी बचे कम से कम 3000 रुपये से आप पूरे ट्रिप का मजा ले सकते हैं। 

7) वाराणसीवाराणसी के घात और गंगा किनारे की खूबसूरती को निहारने के लिए दिल्ली से मात्र 350 रुपये न्यूनतम बस किराया लगता है। यहां रहने के लिए 200 रुपये में ही कमरा मिल जाता है। हर मोड़ और नुक्कड़ पर सस्ता स्ट्रीट फूड मिलता है जो आपके ट्रिप को मजेदार बनाएगा।

8) मक्लिओडगंजविशाल पहाड़ों और खूबसूरत वादियों के पली प्रसिद्ध शहर मक्लिओडगंज दिल्ली से काफी करीब है। यहां बस के माध्यम से सस्ते में पहुंच सकते हैं। रहने के लिए 200 से 300 रुपये में कमरा मिल जाता है। यहां का खाना पीना भी सस्ता है। 

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते