लाइव न्यूज़ :

ये हैं भारत के टॉप 5 मंहगे घर, किसी की 100 तो किसी की कीमत है 150 करोड़

By मेघना वर्मा | Updated: May 4, 2018 12:04 IST

भले ही कोर्ट ने माल्या की संपत्ति पर कब्जा कर लिया हो लेकिन किंगफिशर के मालिक का घर 'वाइट हाउस इन दि स्काई' देश के चुनिंदा आलिशान घरों में से एक है।

Open in App

हर इंसान का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। जिसमें वो अपने परिवार वालों के साथ अपना जीवन बिता सके। किसी का घर छोटा तो किसी का बड़ा होता है, कोई फ्लैट तो कोई बंगले में रहता है। साधारण घर की बात करें तो उसमें कमरे, पूजा घर, आंगन और कुछ साधारण चीजें होती हैं लेकिन आज हम आपको देश के कुछ ऐसे घरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें किसी पांच सितारा होटल जैसी सारी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। देश के इन घरों को सबसे मंहगे घर की लिस्ट में भी शामिल किया गया है। भारत में जिस तरह से रईसों की संख्या बढ़ रही है उसी तरह से एक से एक लक्ज़री चीजे और घर भी देखने को मिल रहे हैं। ये घर ना सिर्फ इंजिनयरिंग और इंटीरियर का अच्छा नमूना दर्शाते हैं, बल्कि साथ ही घर के मालिकों के स्टेटस की झलक भी दे देते हैं। आप भी देखिए देश के सबसे महंगे घर और उनकी सुविधाएं...

1. एंटीलिया

एंटीलिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की निजी आवासीय संपत्ति है। इसका नाम अटलांटिक महासागर के एक पौराणिक द्वीप के नाम पर रखा गया है।लक्जरी घरों की लिस्ट में इस घर का नाम लिया जाता है। 27 मंजिला इस इमारत में 168 कारों के लिए पार्किंग, एक स्वास्थ्य स्पा, बहुत सारे स्विमिंग पूल, एक योग स्टूडियो, नौ लिफ्ट और तीन हेलीपैड छत स्थित हैं। इसे शिकागो स्थित आर्किटेक्ट पर्किन्स और विल द्वारा डिजाइन किया गया था। 400,000 वर्ग फुट ऊंचाई वाली इमारत मुंबई में स्थित है। इस घर को कुछ ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह भूकंप का सामना भी कर सकती है।

2. मन्नत

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का घर मन्नत भारत में सबसे महंगे घरों में से एक माना जाता है। छह मंजिला इस घर का फेस समुद्र का सामना करता है जिससे इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। बांद्रा स्थित इस घर में लिफ्ट, एक लाउंज, स्पा और भी बहुत सारी सुविधाएं हैं। जब शाहरुख खान ने ये संपत्ति खरीदी थी तब इसे विला वियना कहा जाता था।बाद में, उन्होंने इस संपत्ति को मन्नत नाम दिया, जो अब मुंबई में सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल में से एक है। इस आलिशान घर में एक निजी बार, एक पुस्तकालय और एक मनोरंजन क्षेत्र भी है। 

इस गर्मी में बर्फ के इन 5 खेलों का लीजिये मजा

3. बंगला नं 22

भारतीय कारोबारी, लक्ष्मी मित्तल का ये घर पर्यटकों को अनायास ही अपनी और खींच लेता है। वह लंदन के सबसे महंगे घरों में से एक हैं और लक्ष्मी मित्तल राजा के आकार का जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। शायद यही कारण है कि इनके घर में इस राजशी ठाठ का अंजाद दिख जाता है। दिल्ली में औरंगजेब रोड पर उनका बंगला नं 22 वह अपनी महंगी आवासीय संपत्ति में से एक है भव्य संपत्ति कई विदेशी दूतावासों से घिरा है और बिरला के घर से कुछ दूर है। यह स्थान राष्ट्रीय राजधानी के सबसे पॉश इलाकों में से एक है।

4. रतन टाटा रेजिडेंस

टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा का बंगला भी सबसे मंहगें घरों की लिस्ट में आता है। 125-150 करोड़ तक का ये बंगला मुंबई के कोलाबा में स्थित है। करीब 15,000 वर्ग फीट में फैला हुआ यह 3 मंजिला घर सबसे शानदार और खास घरो में से है। मुंबई आने वाले पर्यटक इस घर को देखने के लिए भी आते हैं। खुद के स्विमिंग पूल, थियेटर के आलावा इस घर में बहुत सी सुख-सुविधाएं उपलब्ध है।

दुनिया के टॉप 5 महंगे होटल में भारत भी शामिल, एक रात का किराया 29 लाख

5. वाईट हाउस इन द स्काई

भले ही कोर्ट में माल्या की संपत्ति पर कब्ज़ा कर लिया हो लेकिन किंगफिशर के मालिक का घर वाइट हाउस इन द स्काई भी देश के चुनिंदा आलिशान घरों में से एक है।इस बंगले की कीमत लगभग 100 करोंड़ रूपये है जो बैंगलोर में स्थित है। इसमें वह सब सुख सुविधाए हैं जिसके बारे में कोई आम आदमी कल्पना ही कर सकता है।

बार से लेकर लाउंज तक और पूल से लेकर हेलीपैड तक सब इस घर में स्थित है।

टॅग्स :ट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

मुसाफ़िरहिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी, सैलानियों की संख्या बढ़ी

मुसाफ़िरघूमने के लिए हो जाओ तैयार, साल 2020 में 14 बार पड़ रहे हैं 3-4 दिन के लंबे वीकेंड, देखें पूरी लिस्ट

मुसाफ़िरबर्फबारी का मजा लेना है तो तुरंत पहुंचे इन 10 फेमस हिल स्टेशनों पर, अभी खर्चा भी होगा कम

मुसाफ़िरआ गया शादी का सीजन, अभी से कर लें प्लानिंग, विदेश में नहीं बल्कि भारत में हैं हनीमून के ये बेस्ट डेस्टिनेशन

मुसाफ़िरबाइकिंग ट्रिप का कर रहे हैं प्लान तो, भारत के इन खतरनाक रास्तों पर जरूर जाएं, डबल हो जाएगा मजा

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते