शी जिनपिंग चीन के राष्ट्रपति हैं। वह चीन की साम्यवादी (कम्युनिस्ट) पार्टी के 15 नवम्बर 2012 से महासचिव हैं। वे चीनी साम्यवादी पार्टी के एक पुराने नेता शी झोंगशुन के बेटे हैं। उन्हें भ्रष्टाचार पर कड़े रुख और राजनैतिक-आर्थिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए बस दो टूक बोलने के लिए जाना जाता है। उन्हें चीनी साम्यवादी पार्टी के नेतृत्व की 5वीं पीढ़ी का प्रधान भी कहा जाता है। उनका जन्म 15 जून 1953 को हुआ था। Read More
फिलीपींस के इस फैसले का उद्देश्य दक्षिण चीन सागर में चीनी युद्ध बेड़े की निगरानी करना है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने फिलीपींस को भारत से ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली खरीदकर अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। ...
चीन इस मुलाकात से भड़का हुआ है और कहा है कि अगर अमेरिका तिब्बत को चीन का हिस्सा ना मानते हुए अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान नहीं करेगा तो चीन इस पर कड़े क़दम उठाएगा। ...
नाटो के प्रमुख ने कहा कि चीन जो कर रहा है वह लंबे समय तक काम नहीं कर सकता। उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध को समाप्त करने की कोई इच्छा नहीं जताई है। ...
अप्रैल की शुरुआत में अरुणाचल प्रदेश में 30 स्थानों का नाम चीन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए बदल दिए थे। इस फैसले पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी। अब भारत का लक्ष्य कब्जे वाले तिब्बत में स्थानों को अपना नाम देकर अपने क्षेत्रीय दावों पर जोर देना है। ...
ताइवान में लगभग 2 करोड़ तीस लाख लोग रहते हैं। 1949 में गृहयुद्ध के बाद से ही ताइवान चीन से अलग है। ताइवान सदियों से समुद्री व्यापार का बड़ा केंद्र रहा है। ...
Taiwan new President: अपेक्षाकृत उदारवादी नेता हैं जिनसे चीन के खिलाफ अपनी सुरक्षा को मजबूत करने की कोशिश करते हुए ताइवान की वास्तविक स्वतंत्रता नीति को जारी रखने की उम्मीद है। ...