काशी और बनारस नाम से मशहूर वाराणसी दुनिया के सबसे प्राचीन जीवित शहरों में शुमार किया जाता है। गंगा किनारे बसे हुए इस शहर का जिक्र वेद, पुराण, रामायण, महाभारत जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भारतीय त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) में से काशी कि स्थापना ख़ुद भगवान शिव ने की है। अन्य मान्यता है कि काशी भोलेनाथ के त्रिशूल पर स्थित है। काशी को लेकर ऐसी ही कई अन्य मान्यताएँ प्रचलित हैं जिनका लब्बोलुआब यह है कि यह शहर भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अहम केंद्र रहा है। काशी में गौतम बुद्ध ने अपना पहला प्रवचन दिया था। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ ने काशी में जन्म लिया था। अघोर पंथ के सिद्ध पुरुष करपात्री जी महाराज, बाबा कीनाराम और अवधुत भगवान राम जैसे संतों की काशी कर्मभूमि रही है। कबीर और तुलसी जैसे भक्तिकालीन संतों की भी काशी ही कर्मभूमि रही है। भारतेंदु हरिश्चंद्र, प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, सुदामा पाण्डेय धूमिल, नामवर सिंह, काशीनाथ सिंह, गिरिजा देवी, उस्ताद बिस्मिल्ला खान, राजन-साजन मिश्र, बिरजू महाराज जैसी महान हस्तियाँ बनारस से जुड़ी रही हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। Read More
अजय राय ने दिवंगत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के पैतृक आवास पर शुक्रवार को आयोजित शोकसभा में शामिल होकर पुष्प अर्पित किया और अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी। ...
Akanksha Dubey death case: गाजियाबाद के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने कहा कि कल देर रात वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस के सहयोग से वांछित अभियुक्त समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ...
आकांक्षा दुबे गत 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। उनके गले में फांसी का फंदा लगा पाया गया था। इस मामले में अभिनेत्री की माँ मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ ...
Akanksha Dubey suicide case: पुलिस ने मामले में आकांक्षा दुबे के कथित प्रेमी गायक-अभिनेता समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आकांक्षा वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई थीं। कमरे में वह पंखे से ...
आकांक्षा की माँ का साफ कहना है कि समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने उनकी बेटी की हत्या की है। खुदकुशी से दो दिन पहले संजय सिंह ने आकांक्षा को मारने, गायब कराने की धमकी दी थी। ...
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में रविवार, 26 मार्च को आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगा ली। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह ...