गायक समर सिंह ने आकांक्षा दुबे के साथ की सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम से की डिलीट, अभिनेत्री की माँ का दावा- तीन साल से कर रहा था प्रताड़ित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 28, 2023 02:07 PM2023-03-28T14:07:42+5:302023-03-28T14:11:00+5:30

आकांक्षा की माँ का साफ कहना है कि समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने उनकी बेटी की हत्या की है। खुदकुशी से दो दिन पहले संजय सिंह ने आकांक्षा को मारने, गायब कराने की धमकी दी थी।

Singer Samar Singh all pictures with Akanksha Dubey Deleted from Instagram actress's mother made these allegations | गायक समर सिंह ने आकांक्षा दुबे के साथ की सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम से की डिलीट, अभिनेत्री की माँ का दावा- तीन साल से कर रहा था प्रताड़ित

गायक समर सिंह ने आकांक्षा दुबे के साथ की सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम से की डिलीट, अभिनेत्री की माँ का दावा- तीन साल से कर रहा था प्रताड़ित

Highlightsआकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी।आकांक्षा गायक समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं।इस बीच समर सिंह ने इंस्टाग्राम से अभिनेत्री की सारी तस्वीरें हटा दी हैं।

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Bhojpuri Actress Akanksha Dubey) के आत्महत्या (Suicide) की खबर से उनके परिवार के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। आकांक्षा की माँ मधु दुबे का रो-रो कर बुरा हाल है। वह बेटी के लिए न्याय की मांग कर रही है। अभिनेत्री की माँ ने बेटी के कथित प्रेमी समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

गौरतलब है आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की खुदकुशी के बाद समर सिंह ने दुख जाहिर करते हुए लिखा था- निःशब्द हूं। इस बीच समर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से आकांक्षा दुबे के साथ की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। आकांक्षा की माँ का साफ कहना है कि समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने उनकी बेटी की हत्या की है। खुदकुशी से दो दिन पहले संजय सिंह ने आकांक्षा को मारने, गायब कराने की धमकी दी थी।

माँ मधु दुबे कहा कि अगर बेटी को न्याय नहीं मिला, वह भी जान दे देंगी। मृतका की मां की तरफ पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमें उन्होंने भोजपुरी एक्टर समर सिंह (Samar Singh) और उनके भाई संजय सिंह के ऊपर आरोप लगाया है कि वे आकांक्षा दुबे को पिछले ढाई-तीन सालों से लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। संजय सिंह ने आकांक्षा को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके दो दिन बाद ही ये घटना हुई। 

मधु दुबे ने दावा किया कि समर सिंह काम कराकर पैसे नहीं देता था। पैसे मांगने पर वह टालता रहता था। उन्होंने यह भी कहा कि समर सिंह पिछले तीन सालों से उनकी बेटी को मारता-पीटता था। मधु दुबे ने कहा कि गायक समर सिंह नहीं आकांक्षा के किसी अन्य अभिनेता गायक के साथ काम नहीं करने देना चाहता था। वह मना करता था और इसको लेकर मारता पीटता था। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Web Title: Singer Samar Singh all pictures with Akanksha Dubey Deleted from Instagram actress's mother made these allegations

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे