सुप्रीम कोर्ट भारत का सर्वोच्च न्यायिक फोरम है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 30 अन्य न्यायमूर्ति होते हैं। जिनके पास संविधान समीक्षा समेत अनेक शक्तियां होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास किसी संबैधानिक मसले पर स्वतः संज्ञान लेने की भी शक्तियां होती हैं। भारत की सुप्रीम कोर्ट भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा हैं।भारत के संविधान के चैप्टर पांच के पांचवें भाग द्वारा निर्धारित संवैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी। जैसा कि भारतीय संविधान द्वारा कहा गया है, सुप्रीम कोर्ट का काम संविधान के रक्षक के तौर पर काम करना है, संघीय सरकार के प्राधिकार द्वारा स्थापित अदालत और अपील के लिए यह सबसे ऊपरी अदालत है। Read More
कर्नाटक में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राज्यपाल द्वारा प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ती के खिलाफ दाखिल की गई कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है।कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल जिरह कर रहे हैं। ...
कॉलेजियम ने उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के एम जोसेफ के नाम की सिफारिश दोहराने से पहले विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के नाम पर ‘‘और चर्चा’’ तथा ‘‘विस्तृत रूप से विचार करने’’ का समर्थन किया। ...
सुप्रीम कोर्ट की 3 सदस्यीय बेंच के सामने बीजेपी और कांग्रेस-जेडीएस के पक्ष में दलीलें रखी गईं। सबसे पहले बीजेपी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट को वह लेटर उपलब्ध कराया गया जिसे येदियुरप्पा की तरफ से राज्यपाल को भेजा गया था। ...
कर्नाटक विधान सभा चुनाव के नतीजे 15 मई को आए। राज्य की 224 विधान सभा सीटों में से 222 पर चुनाव हुए थे। बीजेपी ने 104, कांग्रेस ने 78 और जेडीेस ने 37 सीटों पर जीत हासिल की। ...
सुप्रीम कोर्ट में अगर कोई न्यायाधीश सेवानिवृत्त होता है तो अपने अंतिम कामकाजी दिन में वह अदालत संख्या-1 में प्रधान न्यायाधीश के साथ मंच साझा करता है ...