समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने पार्टी की अनदेखी से नाराज होकर समाजवादी सेकुलर मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजावादी पार्टी से उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भी इससे जुड़ने का दावा किया है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के शीर्ष नेतृत्व में बिखराव देखने को मिला था। जब अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव की भी अनदेखी की थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने नया मोर्चा बनाने का फैसला किया है। Read More
कांग्रेस के हुसैन दलवई ने शरणार्थियों के संरक्षण के संबंध में ‘शरणार्थी और शरण स्थल विधेयक’ पेश किया। विधेयक में प्रावधान किया गया है कि एक उपयुक्त कानूनी ढांचा बना कर शरणार्थियों और शरण चाहने वाले लोगों के लिए एक प्रभावी तंत्र स्थापित किया जा सके। ...
शून्यकाल में अन्नाद्रमुक की विजिला सत्यानंद ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश के महानगरों में हवाई अड्डों पर उड़ान संबंधी उद्घोषणाएं नहीं की जातीं क्योंकि बड़े हवाईअड्डों को शांत घोषित कर दिया जाता है। ...
लोकसभाः शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए यादव ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग हृदय रोग, घुटने की समस्या आदि से पीड़ित होते हैं। गरीबों के लिए इन बीमारियों का इलाज कराना मुश्किल हो जाता है। ...
उच्च सदन में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए भाजपा के भूपेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार पिछले पांच साल में एक मजबूत नींव रखकर देश को मजबूती की दिशा में आगे ले जाने का प्रयास कर रही है। ...
प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के निकट पहुंच गए। कई सदस्यों ने ‘लोकतंत्र बचाओ’, ‘भारत बचाओ’ और ‘नो सीएए-एनआरसी-एनपीआर’ के नारे वाली तख्तियां ले रखी थीं। इस दौरान द्रमुक, सपा, बसपा और राकांपा के सदस्य अपने स् ...
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश करते हुये कर छूट के दायरे में कटौती करने की घोषणा करते हुये पांच से साढ़े सात लाख रुपये सालाना आय के लिये 20 प्रतिशत कर सीमा को घटाकर 10 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है। ...
वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें आजमगढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतारा था, जहां से उन्होंने जीत हासिल की थी। वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। ...
अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उसके (भाजपा) पास हिंदू और मुसलमान के अलावा और कोई नारा नहीं है। अभी नागरिकता को लेकर कितना बड़ा सवाल खड़ा कर दिया गया। नागरिकता का मामला असम से शुरू हुआ था लेकिन कोई असम के लोगों से पूछे कि क्या वे वहां ...