बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बढ़ी सियासी हलचल, सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच 25 से 30 मिनट तक बातचीत

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2026 14:27 IST2026-05-02T14:26:00+5:302026-05-02T14:27:15+5:30

सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच विभिन्न मुद्दों पर सामान्य चर्चा की गई। जदयू नेता अशोक चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी से मुलाकात की।

bihar news Political stir cabinet expansion conversation CM Samrat Chaudhary and former Chief Minister Nitish Kumar for 25 to 30 minutes | बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बढ़ी सियासी हलचल, सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच 25 से 30 मिनट तक बातचीत

photo-lokmat

Highlightsबिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने जदयू के तीन दिग्गज नेताओं से मिलने जा पहुंचे।

पटनाः बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर जारी चर्चाओं के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पर सियासी सरगर्मी बढ गई है। शनिवार को नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा जदयू के कई नेता पहुंचे। यह मुलाकात नीतीश कुमार के नए आवास 7 सर्कुलर रोड पत हुई। दोनों नेताओं के बीच लगभग 25 से 30 मिनट तक बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच विभिन्न मुद्दों पर सामान्य चर्चा की गई। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले यह मुलाकात अहम मानी जा रही है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इसके पहले सुबह-सुबह उठकर नीतीश कुमार ने जदयू के तीन दिग्गज नेताओं से मिलने जा पहुंचे। उन्होंने जदयू नेता अशोक चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी से मुलाकात की। उनके बीच सियासी चर्चा हुई। उनकी मुलाकातों को निशांत कुमार की बिहार यात्रा से जोड़ा जा रहा है।

राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से वह लगातार नेताओं से और नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर रहे हैं। उधर, नीतीश के बेटे निशांत कुमार की भी सियासी एंट्री हो चुकी है। ऐसे में वह पिता के नक्शे कदमों पर चलते हुए, सबसे पहले बिहार यात्रा पर निकल रहे हैं। 3 मार्च को पटना से उनकी बिहार को यात्रा शुरू हो रही है।

इस दौरान वह लोगों को बीच जाएंगे और जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। निशांत को अब नीतीश कुमार के बाद जदयू की बागडोर संभालनी है। इसी वजह से उन्होंने सियासत में कदम रखा है। बता दें कि, निशांत कुमार की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जदयू ने पूरी ताकत झोंक दी है। वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार के नेतृत्व में प्रखंडवार कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

निशांत कुमार प्रथम चरण के तहत दो दिवसीय यात्रा 3 मई से शुरू करेंगे। 3 और 4 मई को चंपारण पहुंचेंगे। उसके बाद दूसरे चरण के तहत 7 मई को वैशाली में सद्भाव यात्रा करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, निशांत कुमार अपनी यात्रा की शुरुआत चंपारण क्षेत्र से करेंगे। यह वही इलाका है, जहां से नीतीश कुमार ने भी कई बार अपनी जनसंपर्क यात्राओं की शुरुआत की थी।

इस बार भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए निशांत जनता के बीच पहुंचने की तैयारी में हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बिहार में नई सरकार का गठन तो हो चुका है लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है। कैबिनेट का विस्तार नहीं होने से फिलहाल सभी विभागों का काम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनके दोनों उपमुख्यमंत्री देख रहे हैं।

इस बीच कैबिनेट की दो बैठकें भी आयोजित की जा चुकी है और विभिन्न विभागों के कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की स्वीकृति भी मिली है। उधर, कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी को लेकर विपक्ष हमलावर है और इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी को लेकर सवाल उठा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि एनडीए के अंदरखाने कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। यही वजह है कि कैबिनेट के विस्तार में देरी हो रही है। जिसके कारण विकास के काम बाधित हो गए हैं। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

Web Title: bihar news Political stir cabinet expansion conversation CM Samrat Chaudhary and former Chief Minister Nitish Kumar for 25 to 30 minutes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे