पति नवाज की मौत और खून से लथपथ पड़ी हुई थी पत्नी नाजिया परवीन, घर में घुसकर धारदार हथियारों से एक दंपति पर हमला
By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2026 15:43 IST2026-05-02T15:42:45+5:302026-05-02T15:43:50+5:30
पटनाः हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि अपराधी की पहचान की जा चुकी है।

सांकेतिक फोटो
पटनाःबिहार की राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में अशोक राजपथ पर स्थित लालबाग में शनिवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक घर में घुसकर धारदार हथियारों से एक दंपति पर हमला कर दिया। इस दौरान पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था में ही पत्नी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि अपराधी की पहचान की जा चुकी है। पुलिस छापेमारी में जुटी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसके साथ ही उसने हमला क्यों किया, इसके बारे में भी पूछताछ की जाएगी। घटना के बारे में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक नवाज के घर से चिल्लाने की आवाज आई, जिसके बाद वे लोग घर से निकले. दरवाजा खुला था, खून पसरा था और अंदर शव पड़ा था। नवाज की पत्नी नाजिया घर में खून से लथपथ पड़ी हुई थी।
यह देख पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। बताया जाता है कि सलीम नामक व्यक्ति के मकान के तीसरे फ्लोर पर नवाज आलम किराए पर रहते थे।