नीतीश कुमार की राह सम्राट सरकार?, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा- क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर सख्त कार्रवाई करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2026 15:36 IST2026-05-02T15:35:52+5:302026-05-02T15:36:49+5:30

विजय चौधरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता “3सी” यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर सख्त कार्रवाई करना है।

Nitish Kumar path Samrat government Deputy Chief Minister Vijay Chaudhary said strict action taken against crime, corruption and communalism | नीतीश कुमार की राह सम्राट सरकार?, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा- क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर सख्त कार्रवाई करेंगे

photo-lokmat

Highlights2025-30 फिर से नीतीश के वादे को यह सरकार पूरा करेगी।तीनों मुद्दों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। ‘3सी पर जीरो टॉलरेंस, नीतीश मॉडल पर ही चलेगी सरकार।’

पटनाः बिहार में नई सरकार के गठन के बाद राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के मन में जारी संशय के बीच जदयू के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह स्पष्ट किया कि सम्राट चौधरी की सरकार भी नीतीश कुमार की सरकार की तरह ही सर्वधर्म समभाव के पैटर्न पर काम करेगी। जदयू कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विजय चौधरी ने कहा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार नीतीश कुमार की राह पर ही आगे बढ़ रही है। साथ ही 2025-30 फिर से नीतीश के वादे को यह सरकार पूरा करेगी।

विजय चौधरी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता “3सी” यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर सख्त कार्रवाई करना है। इन तीनों मुद्दों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके पहले विजय चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और उसके बाद यह ऐलान किया कि ‘3सी पर जीरो टॉलरेंस, नीतीश मॉडल पर ही चलेगी सरकार।’

विजय चौधरी ने दोहराया कि अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पहले की तरह लागू है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी साफ कर दिया है कि सांप्रदायिकता के मामले में नीतीश कुमार की नीति को ही आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में अल्पसंख्यक समाज की भलाई सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में लगातार काम हो रहा है। विजय चौधरी ने बताया कि बिहार में अल्पसंख्यकों के लिए जितना काम हुआ है, वैसा अन्य राज्यों में कम देखने को मिलता है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार बनने के बाद अल्पसंख्यकों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।

आज वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए विजय चौधरी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने हमेशा अल्पसंख्यकों के बीच भ्रम फैलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) जैसे मुद्दों पर लोगों को डराने की कोशिश की गई, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी की नागरिकता नहीं छीनी गई, जबकि विपक्ष ने इन मुद्दों पर अनावश्यक हंगामा खड़ा किया। विजय चौधरी ने दोहराया कि भले ही वर्तमान में बिहार का नेतृत्व भाजपा के हाथ में है, लेकिन शासन का तरीका और दिशा नीतीश कुमार के मॉडल पर ही आधारित रहेगा।

इस दौरान विजय चौधरी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता गुनहगारों को मददगार और मददगारों को गुनहगार बना देते हैं। विजय चौधरी ने यह भी कहा कि बिहार का विकास मॉडल वही रहेगा, जिसमें नीतीश कुमार की सोच और भाजपा दोनों शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से बहुत कुछ सीखा है और उसी अनुभव के आधार पर सरकार काम करेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा जनता दरबार में टोपी नहीं पहनने को लेकर उठे सवालों पर विजय चौधरी ने व्यंग्यात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर टोपी से सरकार का प्रदर्शन मापा जाता है, तो हमें 2-4 टोपी पहना दीजिए, हम भी सरकार में हैं।

Web Title: Nitish Kumar path Samrat government Deputy Chief Minister Vijay Chaudhary said strict action taken against crime, corruption and communalism

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे