वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद आंख दिखाने पर जैमीसन को मिला 1 डिमेरिट अंक?, चेतावनी जारी

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज काइल जैमीसन को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच संख्या 43 के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल आचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट मिला है और चेतावनी दी गई है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 2, 2026 12:34 IST2026-05-02T12:21:09+5:302026-05-02T12:34:55+5:30

IPL 2026: Kyle Jamieson Warned, Handed 1 Demerit Point Aggressive Vaibhav Sooryavanshi Celebration see video watch | वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद आंख दिखाने पर जैमीसन को मिला 1 डिमेरिट अंक?, चेतावनी जारी

file photo

googleNewsNext
Highlightsजीत से दिल्ली टीम ने लगातार तीन मैचों में हार का सिलसिला तोड़ा।डिमेरिट अंक दिया गया और उन्हें चेतावनी भी दी गई।अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन किया।

जयपुर: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद उनके प्रति आक्रामक अंदाज अपनाने के लिए एक डिमेरिट अंक का दंड दिया गया है। आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘काइल जैमीसन ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन किया जिसके लिए उन्हें एक डिमेरिट अंक दिया गया और उन्हें चेतावनी भी दी गई।’’

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच संख्या 43 के दौरान आईपीएल आचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन करने के लिए एक अंक का दंड दिया गया है और चेतावनी जारी की गई है। तेज गेंदबाज ने आरोप और मैच अधिकारियों द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया।

यह घटना रॉयल्स की पारी के दूसरे ओवर में घटी, जब वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद जैमीसन उनके काफी करीब आक्रामक ढंग से खड़े थे, जिससे बल्लेबाज की ओर से आक्रामक प्रतिक्रिया हो सकती थी। जेमिसन ने अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा लगाए गए दंड को मान लिया।

अपनी टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाकर अच्छा लगता है: आशुतोष शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने कहा कि वह मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फिनिशर की भूमिका निभाने का आनंद ले रहे हैं और टीम की जीत में योगदान देकर उन्हें बहुत खुशी होती है। दिल्ली कैपिटल्स ने यहां खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स पर सात विकेट से जीत हासिल की जिसमें आशुतोष ने 15 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाकर फिनिशर की भूमिका अच्छी तरह से निभाई।

Open in app