यूपी के आजमगढ़ से पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव का निधन, समाजवादी पार्टी में शोक, दी विनम्र श्रद्धांजलि

By भाषा | Published: January 25, 2020 10:27 PM2020-01-25T22:27:06+5:302020-01-25T22:27:06+5:30

वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें आजमगढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतारा था, जहां से उन्होंने जीत हासिल की थी। वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

UP: Ex-MP Ramakrishna Yadav from Azamgarh passes away, Samajwadi Party gives tribute | यूपी के आजमगढ़ से पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव का निधन, समाजवादी पार्टी में शोक, दी विनम्र श्रद्धांजलि

आजमगढ़ से पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव नहीं रहे। (Image Courtesy: Facebook/@samajwadiparty)

Highlightsउत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव का शनिवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। यादव के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और लखनऊ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका निधन हुआ।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव का शनिवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। यादव के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और लखनऊ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका निधन हुआ।

मूल रूप से फूलपुर तहसील क्षेत्र के आंधीपुर गांव निवासी रामकृष्ण यादव पेशे से अधिवक्ता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत कम्युनिस्ट पार्टी से की थी लेकिन बाद में वह बसपा में शामिल हो गये थे।

वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें आजमगढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतारा था, जहां से उन्होंने जीत हासिल की थी। वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनने पर रामकृष्ण यादव को गन्ना शोध संस्थान का उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री का दर्जा) बनाया गया।

पिछले दिनों बीमार होने पर उन्हें लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में भर्ती कराया गया था। सपा जिला कार्यालय में हुई एक शोकसभा में उनके निधन पर दुख व्यक्त किया गया।

Web Title: UP: Ex-MP Ramakrishna Yadav from Azamgarh passes away, Samajwadi Party gives tribute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे