इंडियन प्रीमियर लीगः 3 मई को 2 मुकाबले, हैदराबाद में केकेआर के सामने सनराइजर्स और अहमदाबाद में टकराएंगे पंजाब किंग्स-गुजरात टाइटंस

Indian Premier League: सनराइजर्स की टीम लगातार पांच मैच जीत चुकी है और अंकतालिका में नौ मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2026 13:35 IST2026-05-02T13:33:12+5:302026-05-02T13:35:01+5:30

Indian Premier League 2 matches 3 may srh face KKR in Hyderabad and Punjab Kings-Gujarat Titans clash in Ahmedabad | इंडियन प्रीमियर लीगः 3 मई को 2 मुकाबले, हैदराबाद में केकेआर के सामने सनराइजर्स और अहमदाबाद में टकराएंगे पंजाब किंग्स-गुजरात टाइटंस

file photo

googleNewsNext
HighlightsIndian Premier League: अब तक छह मैच जीते हैं जबकि तीन मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेगा।Indian Premier League: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स उससे सिर्फ एक अंक पीछे हैं।

हैदराबाद: अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन से खिताब के दावेदारों में शामिल हुई सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेगी। सनराइजर्स की टीम लगातार पांच मैच जीत चुकी है और अंकतालिका में नौ मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उसने अब तक छह मैच जीते हैं जबकि तीन मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

पंजाब किंग्स की निगाह वापसी पर, जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करेगा गुजरात टाइटंस

छले मैच में पंजाब किंग्स का जीत का सिलसिला टूट गया और वह लगातार तीसरी जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेगा।

राजस्थान रॉयल्स ने इस सप्ताह के शुरू में पंजाब किंग्स के अजेय अभियान पर रोक लगा दी थी। हालांकि पंजाब किंग्स की टीम आठ मैचों में 13 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स उससे सिर्फ एक अंक पीछे हैं।

बीच के ओवरों में और बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे: पराग

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद कहा कि बीच के ओवरों में और बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद कप्तान रियान पराग (90 रन) के अर्धशतक और अंत में डोनोवन फरेरा (14 गेंद में नाबाद 47 रन) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत छह विकेट पर 225 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

Open in app