समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने पार्टी की अनदेखी से नाराज होकर समाजवादी सेकुलर मोर्चे का गठन किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाजावादी पार्टी से उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जोड़ा जाएगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भी इससे जुड़ने का दावा किया है। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के शीर्ष नेतृत्व में बिखराव देखने को मिला था। जब अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। उन्होंने चाचा शिवपाल यादव की भी अनदेखी की थी। इसके बाद शिवपाल यादव ने नया मोर्चा बनाने का फैसला किया है। Read More
2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था। ...
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को मिलाकर रिक्त होने जा रहे 11 सीटों के लिए राज्य सभा चुनाव की घोषणा मंगलवार को कर दी। इन सीटों के लिए चुनाव 9 नवंबर को हैं। ...
समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव को 9 नवंबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनका राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ...
भारतीय जनता पार्टी के पास 304 MLA हैं। एनडीए सहयोगी अपना दल के 9 विधायक और निर्दलीय तीन विधायक भी भाजपा को समर्थन कर रहे हैं। यानी भाजपा के पास 316 विधायक हैं। इस तरह से देखा जाए तो भाजपा आसानी से 8 सीट पर कब्जा कर लेगी। ...
भाजपा द्वारा सोमवार को जारी बयान के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पंचायत चुनाव के मद्देनज़र पिछले कार्यों की समीक्षा की और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आय ...
राजधानी लखनऊ में जेपी अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में स्थापित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने माल्यार्पण किया। ...