रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
ICC Test rankings out: बल्लेबाजों की सूची में मार्नस लाबुशेन शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रमश: आठवें और 10वें स्थान पर बने हुए हैं। ...
IPL 2022: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर को पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने अपने साथ जोड़ा था लेकिन इस लुभावनी लीग के दो सत्र में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। ...
BCCI: रिकॉर्ड पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए सत्र खराब रहा और14 पारियों में 19.14 के औसत से 268 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट महज 120.17 का रहा। ...
IND vs SA: विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि इस बार भारतीय टीम में चयन पिछले 18 साल के उनके उतार चढ़ाव भरे करियर में उनकी ‘सबसे खास वापसी’ है। ...
IPL 2022: आईपीएल के 2008 में पहले सत्र में पदार्पण करने से लेकर पहली बार ऐसा हुआ जबकि वह एक भी अर्धशतक बनाने में नाकाम रहे। इस सलामी बल्लेबाज ने 14 मैचों में 19.14 के औसत और 120.17 के स्ट्राइक रेट से केवल 248 रन बनाये। ...