रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Mumbai Indians vs Delhi Capitals: वेस्ट इंडीज मूल के खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड का तूफान ऐसा आया कि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज उड़ते हुए दिखाई दिए। इस खिलाड़ी ने आखिरी ओवर में छह गेंदों पर 32 रन ठोक दिए। ...
MI vs DC, IPL 2024: हिटमैन रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ...
IPL 2024: मैच से पहले प्रेक्टिस सेशन में महिला फैन ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से ये अनुरोध किया। इसे मानते हुए रोहित शर्मा ने बिना देरी किए वही किया, जो फीमेल फैन ने कहा। सामने आया वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ...
Hardik Pandya MI IPL 2024: सौरव गांगुली ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि उन्हें हार्दिक पंड्या की हूटिंग करनी चाहिए। यह सही नहीं है।’ ...
Mumbai Indians vs Delhi Capitals, 20th Match Live Score IPL 2024: मुंबई इंडियंस फैंस को राहत भरी खबर है। दुनिया के नंबर एक टी20 खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की वापसी हो रही है। ...