MI vs DC: रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले आईपीएल में बने दूसरे बल्लेबाज, जानें पहले नंबर पर है कौन?

MI vs DC, IPL 2024: हिटमैन रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

By रुस्तम राणा | Published: April 7, 2024 05:07 PM2024-04-07T17:07:47+5:302024-04-07T17:07:47+5:30

MI vs DC IPL 2024 Rohit Sharma became the second batsman in IPL to score 1,000 runs against Delhi Capitals | MI vs DC: रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले आईपीएल में बने दूसरे बल्लेबाज, जानें पहले नंबर पर है कौन?

MI vs DC: रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले आईपीएल में बने दूसरे बल्लेबाज, जानें पहले नंबर पर है कौन?

googleNewsNext

MI vs DC, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा खतरनाक फॉर्म में दिखे। उन्होंने बैक-टू-बैक छक्के लगाकर दिल्ली के खिलाफ 1000 रन पूरे किए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद ईशान किशन और रोहित शर्मामुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करने आए थे। रोहित शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने गोल्डन डक से वापसी की और डीसी पेसर्स के खिलाफ बड़े चौके लगाए।

हिटमैन रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। यह दूसरी बार है जब रोहित शर्मा ने एक टीम के खिलाफ 1,000 रन बनाए हैं, इससे पहले उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी इसी तरह की उपलब्धि हासिल की थी।

रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 34वीं पारी में 1,000 रन बनाए और इसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं। डीसी के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 74 रन है जबकि बल्लेबाज ने ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ 131.14 की अच्छी स्ट्राइक रेट के साथ खेला है। शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली। वह एक रन से अपने अर्धशतक से चूक गए। 

शर्मा खेले के सातवें ओवर की आखिरी गेंद में आउट हुए। उन्हें दिल्ली के स्पिन एवं अनुभवी गेंदबाज अक्षक पटेल ने बोल्ड किया। इस ओवर में रोहित शर्मा संघर्ष करते दिखे और अंतिम गेंद पर अपना विकेट दे बैठे। उन्होंने ईशान किशन (42 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 80 रनों की पार्टनरशिप की। 
 

Open in app