भारतीय संसद का उच्च सदन राज्यसभा को कहते हैं। भारतीय संविधान के मुताबिक राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं। मौजूदा समय में 245 सदस्यों का प्रावधान है। इसमें अधिकांश सदस्यों को जनता अप्रत्यक्ष रूप से चुनती है वहीं 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामित करते हैं। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में हो सकते हैं। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है। वहीं प्रत्येक दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। राज्यसभा के वर्तमान सभापति वेंकैया नायडू और उपसभापति नवनिर्वाचित हरिवंश हैं। Read More
Lokmat Parliamentary Awards 2019: पुरस्कारों की घोषणा से पहले 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका' विषय पर चर्चा भी होगी। इसमें कांग्रेस नेता शशि थरूर, एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ओवैसी और रेल मंत्री पीयूष गोयल मुख्य वक्ता के तौर पर ...
लोकसभा से नागरिकता (संशोधन) विधेयक पास होने के बाद बीजेपी ने देर रात व्हिप जारी की है। पार्टी ने अपने सभी सांसदों को राज्यसभा में 10 और 11 दिसंबर को मौजूद रहने के लिए कहा है। ...
उच्च सदन की मनोनीत सदस्य सोनल मानसिंह ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कलाकार प्रदर्शन के लिए जब उड़ानों से कहीं जाते हैं तब उनके वाद्य यंत्रों तथा परिधानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समुचित उपाय किए जाने चाहिए जो आम तौर पर उड़ान ...
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में इन श्रेणियों के लिए आरक्षण 25 जनवरी 2020 को समाप्त होने वाला है। संविधान (126वां) संशोधन विधेयक के मुताबिक जब संविधान लागू हुआ था, तब लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं अनूसूचित जनजाति के लिए आरक्षण की अवध ...
सांसदों को वितरित नागरिकता (संशोधन) विधेयक -2019 की प्रति के मुताबिक यह कानून परमिट क्षेत्र (आईएलपी) और जनजातीय क्षेत्रों में लागू नहीं होगा जहां पर संविधान की छठी अनुसूची के तहत शासन होता है। ...
राज्यसभा में इस सप्ताह सभी पांच कार्यदिवस में प्रश्नकाल हुआ, जिसमें तारांकित 75 प्रश्नों में से 54 (72 प्रतिशत) सवालों के संबद्ध मंत्रियों ने मौखिक उत्तर दिये। राज्यसभा सचिवालय ने प्रतिदिन औसतन 10 सवालों के जवाब दिये जाने को उपलब्धि बताया है। ...