Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
'मोदी उपनाम' वाली टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में शुक्रवार को उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी। ...
हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट के फैसले के बाद दो अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार तक संसद में लौटने के पात्र हैं। ...
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मोदी उपनाम वाली टिप्पणी पर मानहानि मामले में गांधी की सजा पर रोक लगा दी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "'तीन चीजें ज्यादा देर तक छुप नहीं सकतीं: सूर्य, चंद्रमा और सत्य ~गौतम बुद्ध'।" ...
केरल कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि केरल के लोग, विशेषकर वायनाड के लोग खुश होंगे क्योंकि उन्हें अपना सांसद वापस मिल गया है। कांग्रेस नेता भाजपा को माफी मांगने के लिए कहा। बकौल चेन्निथला- भाजपा को इस मुद्दे पर माफी मांगनी चाहिए। ...
पूर्णेश मोदी ने 13 अप्रैल 2019 में कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी सभा में मोदी उपनाम के संबंध में की गई कथित विवादित टिप्पणी को लेकर राहुल के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। ...
Rahul Gandhi: उच्चतम न्यायालय ने मोदी उपनाम को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के संबंध में 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल कर दी। ...
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। फैसले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह सच्चाई एवं न्याय की जीत है। ...