डॉ. प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा का सीएम बन रहे हैं। इनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को गोवा में हुथा था। सावंत का राजनीतिक करियर कोल्हापुर से ही शुरू हुआ था, जब वे यहां मेडिकल शिक्षा ले रहे थे। सावंत ने 1992 में जनरल सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सावंत (48) उत्तर गोवा जिले की सांखली सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा ने साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई थी तब सावंत को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, मार्च 2019 में पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। आयुर्वेद चिकित्सक सावंत ने अपनी यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बनकर आरंभ की और वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी संघ के वार्षिक संचालन कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं। सावंत की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2007 में आरंभ हुई जब भाजपा ने उन्हें सांखली (उस समय पाले) सीट से टिकट दिया। लेकिन उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप गौंस से पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि, साल 2012 और 2017 के चुनाव में उन्हें जीत मिली। सावंत के कार्यकाल के दौरान कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई और उनकी सरकार को राज्य के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा। सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और राज्य में पार्टी की महिला विंग में प्रमुख पदाधिकारी हैं। Read More
दिगंबर कामत की टिप्पणी तब सामने आई जब उन्हें इस साल की शुरुआत में गोवा विधानसभा चुनाव से पहले एक मंदिर और एक चर्च में कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा ली गई वफादारी की प्रतिज्ञा के बारे में याद दिलाया गया। ...
हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता सोनाली फोगाट का पिछले महीने गोवा में निधन हो गया था और उनकी मौत को हत्या का मामला माना जा रहा है। इसी क्रम में अब गृह मंत्रालय ने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के सोमवार को आदेश दिए। ...
गोवा में कर्लीज क्लब के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था कि सुधीर सांगवान और सुखविंदर सोनाली के साथ में पार्टी कर रहे थे। फुटेज में दिखा दोनों लोग सोनाली को जबरदस्ती कुछ खिला रहे थे। अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो केस स ...
कांग्रेस ने माइकल लोबो को 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी हटा दिया था। कांग्रेस के दस विधायक वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी शामिल हुए। ...
आपको बता दें कि सीएम बनने के बाद जब एकनाथ शिंदे वापस होटल लौटे थे तो उनके समर्थन में फिर से नारे लगाए गए थे। ऐसे में गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने भी उनसे मिलकर उन्हें बधाई भी दी है। ...