ओड़िसा जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िसा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िसा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िसा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। Read More
न्यायमूर्ति पाणिग्रही ने एक निचली अदालत के बृहस्पतिवार के आदेश को दरकिनार कर दिया और बलात्कार के आरोपी की जमानत अर्जी को मंजूर करते हुए यह टिप्पणी की। मामला ओडिशा के कोरापुट जिले से पिछले साल नवंबर में 19 वर्षीय आदिवासी महिला की शिकायत पर बलात्कार के ...
ओडिशा के चक्रवात प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने और शुक्रवार को यहां समीक्षा बैठक करने के बाद मोदी ने राज्य के लिए 500 करोड़ रुपये की अग्रिम सहायता राशि की घोषणा की थी। ...
उत्तर प्रदेश के लिए 21 मई को रवाना हुई वसई रोड- गोरखपुर श्रमिक विशेष ट्रेन को अब ओडिशा के रास्ते भेजा गया है। दरअसल, भारी यातायात की वजह से ट्रेन का ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है। ...
चक्रवात ‘अम्फान’ ने पश्चिम बंगाल में 80 लोगों की जान ले ली। हालांकि ओडिशा में जान माल की हानि नहीं हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई सर्वेक्षण कर राहत पैकेज की घोषणा की। ...
ओडिशा सरकार ने दावा किया है राज्य में क्रवात ‘अम्फान’ के कारण किसी की मौत नहीं हुई है। लेकिन करीब 45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और तटीय जिलों में बहुत सारे मकानों को नुकसान हुआ है। ...
चक्रवात अम्फान ने राजधानी कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के करीब आधा दर्जन जिलों में बुधवार रात तबाही मचाई है। इसके प्रकोप से झुग्गियां उड़ गई, हजारों पेड़ गिर गए और निचले इलाकों में पानी भर गया। इस वजह से लाखों लोग बेघर हो गए। ...