ओड़िसा जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िसा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िसा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िसा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। Read More
भ्रष्टाचार रोधी सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को गंजम जिले में बघुआ सिंचाई परियोजना के सहायक कार्यकारी अभियंता विष्णु चरण साहू को गिरफ्तार कर लिया। ...
बीजद नेता के बयान पर आपत्ति जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से 'अहंकार' का मामला है। अब मुख्यमंत्री भगवान जगन्नाथ से अधिक प्रसिद्ध हो गए हैं।” ...
न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को उड़ीसा उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति पी. बी. वरले को कर्नाटक उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मगरे को जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। ...
ओडिशा पुलिस ने ट्वीट किया है, ‘‘अपने फोन सार्वजनिक स्थानों जैसे मोबाइल चार्जिंग स्टेशन, यूएसबी पावर स्टेशन आदि पर चार्ज ना करें। साइबर ठग आपके मोबाइल फोन से निजी सूचनाएं चुराना चाहते हैं और आपके फोन में मैलवेयर इंस्टाल करना चाहते हैं।’’ ...
Heavy Rainfall Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण ओडिशा में 13 सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। ...
ओडिशा के पश्चिमी क्षेत्र को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए भाजपा और कांग्रेस ने राज्य की बीजद सरकार पर हमला बोला। इस बीच ओडिशा के 10 जिलों में बुधवार को 12 घंटे का बंद भी रखा गया। ...