Collegium ने उड़ीसा और जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तबादले की अनुशंसा की

By भाषा | Published: September 30, 2022 12:44 PM2022-09-30T12:44:49+5:302022-09-30T12:50:21+5:30

न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को उड़ीसा उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति पी. बी. वरले को कर्नाटक उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मगरे को जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

Collegium recommends transfer of CJs of Orissa and Jammu and Kashmir High Courts | Collegium ने उड़ीसा और जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तबादले की अनुशंसा की

Collegium ने उड़ीसा और जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तबादले की अनुशंसा की

Highlightsन्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल भी इस कॉलेजियम के सदस्य हैं। कॉलेजियम ने इस संबंध में अलग-अलग बयान जारी किये हैं।

नयी दिल्लीः भारत के प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने केंद्र को, उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर और जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पंकज मित्तल का स्थानांतरण कर उन्हें क्रमशः मद्रास उच्च न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की है।

न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल भी इस कॉलेजियम के सदस्य हैं। कॉलेजियम ने इस संबंध में अलग-अलग बयान जारी किये हैं और तीन उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को उड़ीसा, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने की अनुशंसा की है।

न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को उड़ीसा उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति पी. बी. वरले को कर्नाटक उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मगरे को जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। उच्च न्यायालय के तीन अन्य न्यायाधीशों के स्थानांतरण के संबंध में अलग से एक बयान जारी किया गया है। 

Web Title: Collegium recommends transfer of CJs of Orissa and Jammu and Kashmir High Courts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे