न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
New Zealand vs Pakistan, 2022-23: न्यूजीलैंड ने टिम साउदी को पहली बार इस प्रारूप में कप्तान बनाया है। चार साल बाद लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को टीम में शामिल किया है। ...
World Test Championship: भारत ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करके आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। ...
New Zealand vs Pakistan, 2022-23: पीसीबी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद ने कराची में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज की मेजबानी भी करेगा। पाकिस्तान 26 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। ...
टीम में स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स और बल्लेबाज डैन लॉरेंस को भी टीम में जगह दी गई है। पेस अटैक में सीमर ओली स्टोन को भी लिया गया है। जबकि तेज गेंदबाज मार्क वुड को दौरे से आराम दिया गया है। ...
New Zealand VS Pakistan 2022-23: पाकिस्तान ने सोमवार से यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें तेज गेंदबाज हसन अली और ‘अनकैप्ड’ बल्लेबाज कामरान गुलाम को शामिल किया गया। ...
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अगले साल भारत के दौरे पर टीम के साथ नहीं आएंगे। वनडे सीरीज के लिए उन्हें इस दौरे से आराम दिया गया है। भारत दौरे में टॉम लैथम न्यूजीलैंड की अगुवाई करेंगे। ...
New Zealand tour of Pakistan, 2022-23: न्यूजीलैंड को पहली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जिताने वाले उसके सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान रहे केन विलियमसन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को यह ऐलान किया। ...