Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ से चार बार के लोकसभा सांसद प्रह्लाद जोशी ने स्पष्ट किया है कि कर्नाटक में भाजपा द्वारा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भी वो मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं है। ...
GST Collection: पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर। निचली कर दरों के बावजूद संग्रह बढ़ना जीएसटी की सफलता को दर्शाता है। इससे पता चलता है कि जीएसटी ने कैसे एकीकरण और अनुपालन को बढ़ाया है।’’ ...
बजरंग पूनिया पर आरोप लगाते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "मैंने एक ऑडियो क्लिप कमेटी को दे दिया था जिसमें बजरंग पूनिया एक लड़की से बात कर रहे हैं कि किसी भी लड़की का किसी भी तरीके से इंतजाम कराओ। 3 महीने बाद इंतजाम कर लिया इन्होंने।" ...
राहुल गांधी ने कर्नाटक के चुनावी सभा में कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने '40 फीसदी कमीशन' लेकर जनता के काम किये हैं, जिससे पता चलता है कि सरकार को '40' से बहुत प्यार है और मैं दावे से कह रहा हूं कि भाजपा का '40' से लगाव उन्हें 40 सीटों तक सीमित कर देग ...
बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने तीन अक्टूबर 2014 को ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक यह कार्यक्रम चलता आ रहा है। ऐसे में बीते रविवार को इस कार्यक्रम का 100वां एपिसोड था। ...
भाजपा ने कर्नाटक चुनाव के लिए जैसे ही घोषणा पत्र जारी किया पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रामसेतु का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी और अपने ही पार्टी को निशाने पर ले लिया। ...
कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। 1 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के तुमकुरु में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने विधायकों को पैसा दे ...
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों के "मन की बात" सुनने का अनुरोध किया ...