Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
घोषणापत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्री राम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ ...
मंगलवार, 2 मई को चित्रदुर्ग में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास आतंक और आतंकवादियों के तुष्टिकरण का है। जब दिल्ली में बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ तो कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता के आंखों में आतंकियों के मर जा ...
Karnataka Elections: भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि ये संकल्प पत्र बहुत अच्छा संकल्प पत्र है। इसमें कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का रोडमैप है, इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्लू प्रिंट है, इसमें महिलाओं ...
इस पूरे विवाद पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि उनके बेटे प्रियांक ने पीएम मोदी के लिए कोई भी अपमानजनक शब्द का प्रयोग नहीं किया है। उनके अनुसार, प्रियांक ने वह बयान एक सांसद को दिया है जो उन्हें गाली दे रहे थे। ...
हरिद्वार मे एक संत के आश्रम में मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि देश में मोदी सरकार इस समय नदियों और धर्म स्थलों की बेहतरी के लिए अच्छा काम कर रही है। ...
महा विकास अघाड़ी की रैली उद्धव ठाकरे ने कहा, मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें 91 बार गाली दी। लेकिन जब आपके लोग मुझे और मेरे परिवार को गाली देते हैं तो आप चुप क्यों हैं? ...
Employment Fair 2023: रोजगार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 70,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। ...