Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
International Yoga Day: न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व किया। ...
International Yoga Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में कहा कि मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। ...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दुनिया को एकजुट करने में पर्यटन के महत्व पर जोर दिया। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जी20 के प्रयासों की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि यूएनडब्ल्यूटीओ [संयुक्त राष्ट् ...
वीडियो में दिखने वाले शख्स ने बताया कि उसके पास कुछ ऐसे 26 जैकेट है जिसमें पीएम मोदी की तस्वीरें हैं। वे इसे साल 2015 में गुजरात दिवस के दौरान बनाया गया था। ...
पटना में होने वाली इस बैठक से पहले पूर्वोत्तर की 10 समान विचारधारा वाली पार्टियों के नेताओं ने दिल्ली में बुधवार (21 जून) को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेताओं से मुलाकात की। ...