लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : पीएम मोदी ने 3 राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का उद्घाटन किया, बोले- आयुर्वेद इलाज से बढ़कर कल्याण की बात करता है

ज़रा हटके : वीडियो: नागपुर इवेंट में जब ढोल बजाने लगे पीएम मोदी, ढोलक कलाकारों के साथ मिलाया ताल से ताल, देखें

भारत : पीएम मोदी ने नागपुर मेट्रो के दूसरी चरण की रखी आधारशिला, 32 स्टेशन के साथ 43.8 किलोमीटर के दायरे में दौड़ेगी यहां ट्रेन

भारत : नागपुर: पीएम मोदी ने मेट्रो मार्ग का किया उद्घाटन, खुद टिकट खरीदकर सवारी करते हुए छात्रों से की गुफ्तगू

भारत : पीएम मोदी के 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के नाम पर ठगी, एक शख्स गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

भारत : नई ‘काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस’ की सौगात, वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खर्च होंगे 7000 करोड़, जानें

भारत : गुजरात विधानसभाः दूसरी बार सीएम बनेंगे पटेल, भाजपा विधायकों की बैठक में चुने गए नेता, 12 दिसंबर को शपथ, पीएम मोदी और शाह रहेंगे मौजूद

भारत : पीएम मोदी की तुलना रावण करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, फड़नवीस के साथ मिलकर पंढरपुर के धर्मस्थलों को बर्बाद करने का प्लान कर रहे हैं, मैं बॉम्बे हाईकोर्ट जा रहा हूं

भारत : कुढ़नी उपचुनाव में जीत के बाद सीएम नीतीश पर लगातार हमलावर है बीजेपी, क्या भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा इसका फायदा

भारत : ब्लॉग: गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा से कहीं ज्यादा पीएम मोदी के लिए था एक लिटमस टेस्ट, बीजेपी को कहीं हुई है भारी नुकसान तो कहीं टूटा है पार्टी का रिकॉर्ड